
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : July 17, 2024 12:58 PM IST
Weight Loss Drug: मोटापा आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। इसी को देखते हुए अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में वजन कंट्रोल करने वाली कई तरह की दवाइयां का उपयोग किया जाता है। हालांकि, अभी तक भारत में ये दवाएं व्यावसायिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन भारत के दवा नियामक केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ समिति ने फार्मास्यूटिकल दिग्गज एली लिली की मोटापा घटाने की दवा टिरजेपेटाइड (Tirzepatide) को हरी झंडी मिल गई है। एक बार इस सिफारिश की समीक्षा के बाद इसे नियामक द्वारा अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद भारतीय बाजार में इस दवा को लॉन्च करने की अनुमति मिल जाएगी।
Tirzepatide का उपयोग मुख्य रूप से टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है। इस यौगिक को डायबिटीज के लिए मौनजारो और वजन घटाने के लिए जेपबाउंड ब्रांड नाम से बेचा जाता है। हालांकि, भारत में Tirzepatide को डायबिटीज के लिए आयात और विपणन किया जाएगा, न कि वजन घटाने के लिए। मोटापे के लिए अभी इसके संकेत की समीक्षा की जा रही है।
Tirzepatide एक पॉलीपेप्टाइड है। यह शरीर में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, जिसमें ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 भी शामिल है, जो मस्तिष्क और पाचन तंत्र के जरिए वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Tirzepatide के कुछ गंभीर साइड इफेक्ट्स में पैंक्रियाटाइटिस, लो ब्लड शुगर, गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रियाएं, पेट की समस्याएं, दृष्टि में परिवर्तन और पित्ताशय की समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इसका दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।