
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 24, 2018 3:18 PM IST
वजन कम करना चाहते हैं, तो दिन भर में सिर्फ तीन बार ही खाना खाएं।© Shutterstock.
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे दिन भर में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जो थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाते हैं। आपकी ये दोनों ही आदतें आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो दिन भर में पांच से छह बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाने से बेहतर है कि आप सिर्फ तीन बार ही खाना खाएं। ऐसा हम नहीं, बल्कि हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है। वेट लॉस टिप्स : करेंगे इन बातों को फॉलो तो नहीं बढ़ेगा वजन
यह अध्ययन हुआ है अमेरिका के इंडियाना के परड्यू यूनिवर्सिटी में। इस शोध में शामिल शोधकर्ताओं का कहना है कि मोटे लोग प्रतिदिन 5-6 बार भोजन करने की तुलना में दिन भर में कम कैलोरी और अधिक प्रोटीन युक्त भोजन लेकर अधिक संतुष्ट और कम भूखे रहते हैं। वैसे भी फिट रहने के लिए थोड़ा-थोड़ा खाना ही अच्छा होता है।
अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता हीथर लिएडी मानती हैं कि जहां तक भूख शांत करने की बात है तो थोड़ा-थोड़ा भोजन लेना उतना लाभकारी नहीं होता। शोधकर्ताओं ने शोध में शामिल मोटापे के शिकार 27 पुरुषों को 12 सप्ताह तक प्रोटीन की उच्च मात्रा या प्रोटीन की सामान्य मात्रा वाला भोजन दिया। वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स
इस खुराक में शोध में शामिल प्रतिभागियों का वजन कायम रखने के आवश्यक कैलोरी से 750 कैलोरी कम थी। अध्ययन के सातवें सप्ताह से अगले तीन दिन तक प्रतिभागी पुरुषों में से कुछ ने उनको दिए गए भोजन को दिन भर में तीन बार लिया तो कुछ ने छह बार लिया। जिन पुरुषों ने अधिक प्रोटीन (कुल कैलोरी का 25 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से) युक्त खुराक ली, उन्हें दिन भर भूख महसूस नहीं हुई और रात में भी भूख नहीं लगी, जबकि प्रोटीन से केवल 14 प्रतिशत ऊर्जा पाने वाले प्रतिभागियों को भूख महसूस होती रही।