कामकाजी महिलाओं के लिए वज़न घटाने के कुछ आसान तरीके

कामकाजी महिलाओं में वज़न बढ़ने की समस्या आम बन गई है। लेकिन व्यस्त जीवन में वज़न कम कर पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन आसान तरीकों के मदद से वे अपना वज़न ज़रूर घटा पायेंगी।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 28, 2014 8:19 PM IST

बहुत ज़्यादा समय तक काम करने वाली और टाइट शेड्युल में काम करने वाली महिलाओं के लिए वज़न कम करने के लिए नियमों का पालन करना मुश्किल हो जाता है। ज़्यादा देर तक बैठकर काम करने के कारण महिलाओं का शरीर बेडौल हो जाता है। यहाँ ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया जा रहा है जिसके द्वारा आप अपने काम को अच्छी तरह से सँभालने के साथ-साथ वज़न को भी आसानी से घटा पायेंगे और खुद को फिट भी रख पायेंगे।

वज़न घटाने में मदद करने वाले कुछ आसान टिप्स-

सुबह व्यायाम करना चाहिए: आहार विशेषज्ञ सुनयना क्षेत्रपाल के सलाह के अनुसार रोज सुबह एक घंटा वॉक करने के लिए जाये। खुद को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार कर लें। आप घर पर भी व्यायाम कर सकते हैं और जिम जाकर भी कर सकते हैं, यह आप पर निर्भर करता है।एक घंटे का व्यायाम आपके कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद करता है।

अपने वर्कआउट करने का समय निर्धारित कर लें:  अगर व्यायाम नियमपूर्वक करना चाहते हैं तो पहले से समय ठीक कर लें। जैसे-  लंच ब्रेक के समय थोड़े समय के लिए वॉक कर लें या जिम कर लें। ऑफिस में काम करते-करते भी हल्का व्यायाम कर सकते हैं।

कम समय वाले वर्कआउट कर सकते हैं:   छोटे-छोटे वर्कआउट करें या कम समय में करने वाले आसान वर्कआउट करें। जैसे- 7-मिनटों में हाई-इंटेन्सीटी वर्कआउट (high intensity workout) कर सकते हैं जो आपके शरीर के विभिन्न अंगों के लिए कार्यकारी होता है।

सीढ़ियों से चढ़े:  सीढ़ियों से चढ़कर  या उतरकर जाने पर न सिर्फ कैलोरीज़ बर्न होते हैं बल्कि दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होता है।

आनंद देने वाला वर्कआउट करें:  जिस वर्कआउट को करने में आपको मजा आए वही वर्कआउट करें। यदि आपको जिम जाना अच्छा नहीं लग रहा है तो योगअभ्यास करें या ऑफिस के बाद डांस क्लास में जायें आदि।

व्यस्त महिलाओं के लिए हेल्दी खाने के बारे में कुछ टिप्स-

नाश्ता करना न भूलें: अगर आप फिट और स्वस्थ रहना चाहती हैं तो नाश्ता करना न भूलें और न ही जान-बुझकर छोड़ें। आहार विशेषज्ञ सुनयना के अनुसार प्रोटीन युक्त नाश्ता खाने से आपका वज़न भी नियंत्रित रहेगा और भूख भी कम लगेगी।

होल ग्रेन खाना खायें: सुनयना का कहना है कि ब्रेड, चावल आदि खाने के जगह पर होल ग्रेन युक्त खाना जैसे- गेहूं, ओट्स, बाजरा, रागी, जौ, ब्राउन राइस आदि खाने की कोशिश कीजिए।

बार-बार खायें:   दो मील के बीच में बिस्किट, चिप्स, नमकीन आदि खाने के जगह पर फल, भूना चना, मूरमूरा आदि खायें। अंकुर, उबला और भूना चना स्नैक्स में खाने से वज़न नियंत्रित रहता है।

नमक कम खायें:  बिना नमक वाला नाश्ता करने की कोशिश कीजिए जैसे- स्वीट दलिया, लपसी (porridge) आदि खा सकते हैं। सुनयना का कहना है कि आहार में अतिरिक्त मात्रा का नमक शरीर के जल अवधारण (fluid retention) क्षमता को बढ़ाता है। आप पॉरेज (porridge) में दालचीनी, फल या दूसरे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेड (complex carbohydrates), जैसे शकरकंद (sweet potatoes) आदि का इस्तेमाल मिठास लाने के लिए कर सकते हैं।

हाई कैलोरी ड्रींक न पीयें:  हाई कैलोरी सोडा, कोल्ड ड्रींक, जूस आदि में शुगर भरा होता है। इसके जगह  पर घर का बना नींबू पानी, कम नमक और चीनी वाला फ्रूट जूस, लस्सी या बटर मिल्क, जलजीरा या नारियल पानी पी सकते हैं।

अपने आहार का चुनाव समझबुझकर करें:   जितना हो सके घर का कम मसालेवाला खाना खाने की कोशिश करें।  अगर खाना बनाने का समय नहीं हैं तो कम-से-कम हेल्दी खाना खाने की कोशिश कीजिए।  खाने में सलाद और कम तेल, घी और मक्खन वाला खाना खायें। हमेशा कम कैलोरी वाला खाना खाने की कोशिश करें।

सुनयना क्षेत्रपाल के योजना के अनुसार एक सैम्पल डाइट:

 सुबह: 1 कप ग्रीन टी बिना चीनी के ( स्वाद के लिए 1 छोटा चम्मच दालचीनी पावडर)  ) +6 बादाम

नाश्ते में: 1 कटोरी ओट्स ( फल के साथ)

लंच और नाश्ते के बीच: 1 फल +1 गिलास नारियल पानी

लंच में: 2 चपाती +1 कटोरी सब्ज़ी +1 कटोरी दही +1 कटोरी सलाद

शाम को: 30 ग्राम नट +1 कप ग्रीन टी

स्नैक्स और डिनर के बीच: सूप/ 1 कटोरी फल

डिनर: 2 चपाती +1 कटोरी दाल +1 कटोरी सलाद

डिनर के बाद: 1 कप ग्रीन टी

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source