
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 25, 2014 2:09 PM IST
अब तक आप समझ ही गये होंगे कि वज़न घटाने के लिए हम जितना खाते हैं उससे ज़्यादा कैलोरीस बर्न करना और बार-बार कम मात्रा में खाना कितना ज़रूरी होता है। जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उन लोगों को मेटाबॉलिज़्म के बारे में सही ज्ञान होना ज़रूरी है। अगर आप यह सोचते हैं कि आपका कोई मित्र आपके जितना ही खाता है मगर उसका वज़न नहीं बढ़ रहा है सिर्फ आपका ही बढ़ रहा है तो आपको यह समझना होगा कि उसका मेटाबॉलिज़्म बहुत सक्रिय है। मेटाबॉलिज़्म एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम जो खाते हैं वह पूरी तरह ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है।
मेटाबॉलिज़्म के दर को बढ़ाने से कैलोरीस कम समय में बर्न होती हैं जिसके कारण वज़न भी ज़ल्दी घटने लगता है। व्यायाम करने से और बार-बार कम मात्रा में खाने से भी मेटाबॉलिज़्म के दर को बढ़ाया जा सकता है।शिमला मिर्च, अदरक, मिर्च और ग्रीन टी, आदि खाने से भी मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है।
शुगरी ड्रिंक्स और कॉफी, आदि पीने से तुरन्त ऊर्जा तो मिल जाती है मगर इससे हार्मोन पर असर होने के कारण मेटाबॉलिज़्म के दर को नुकसान पहुँचता है। जब हम रात को सोते हैं तब मेटाबॉलिज़्म कम हो जाता है, इसलिए उठने के तुरन्त बाद कुछ न खाने से शरीर को नुकसान पहुँचता है। इसलिए मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने के लिए नाश्ता करना ज़रूरी होता है।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।