दिल्ली, महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी हर वीकेंड रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया है। (Weekend Lockdown in UP in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 16, 2021 3:46 PM IST

Weekend Lockdown in UP: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का देशभर में  भयानक असर दिख रहा है। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हर रविवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के लिहाज से उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस लॉकडाउन के तहत राज्य में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार के लिए पूर्ण तालाबंदी रहेगी। इस दौरान के अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें  और ऑफिस बंद रहेंगे। (Weekend Lockdown in UP)

UP में अब शनिवार-रविवार को लगेगा सख्त लॉकडाउन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। कोविड के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाए।" मुख्यमंत्री ने बताया कि,

  • वीकेंड लॉकडाउन के दौरान राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सबकुछ बंद रहेगा।
  • इस दौरान  केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और इमरजेंसी सुविधाएं ही उपलब्ध होगी।
  •  इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।
  • वहीं, भरण-पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अपडेट करने के आदेश भी दिए गए हैं। ताकि,  सरकार जल्द ही ज़रूरतमंदों को राहत राशि प्रदान कर सके।
  • अंत्योदय सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशन वितरण कार्य की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाए। सरकार सभी जरूरतमंदों को राशन और भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराएगी।

मास्क लगाना है अनिवार्य

अब राज्य में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क ना पहनने वाले लोगों पर ज़ुर्माना लगाया जाएगा। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर 1000 का जुमार्ना लगाया जाए। अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुमार्ना लगाया जाना चाहिए।  इसके साथ ही कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे अधिक संक्रमण दर वाले सभी 10 जिलों में व्यवस्था और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है। स्थानीय जरूरतों के अनुसार नए कोविड हॉस्पिटल बनाए जाएं। बेड्स बढ़ाये जाएं। निजी हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए। प्रयागराज में अविलंब यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए।

108 की आधी एम्बुलेंस केवल कोविड मरीजों के उपयोगार्थ रखी जाए। इस कार्य में कतई देरी न हो। होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो। ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

किए जा रहे हैं ये भी इंतज़ाम

मुख्यमंत्री ने बताया कि, कोविड महामारी प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में क्वारन्टीन सेंटर शुरू करने के आदेश भी दिए गए। क्वारंटाइन सेंटरों में आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ-साथ भोजन और पर्याप्त बेड्स के  इंतजाम करने के आदेश भी दिए गए। वहीं, डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की संख्या बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया गया। एल-2 व एल-3 लेवल के अस्पतालों की संख्या में लागातर बढ़ोतरी की जाए। कहीं भी बेड की कमी कतई न हो। अस्पतालों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दैनिक स्तर पर सवा 02 लाख से अधिक कोविड टेस्ट होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  इसे और विस्तार दिए जाने की तरफ ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि,  कोविड से लड़ाई में टेस्टिंग अत्यंत महत्वपूर्ण हथियार है। अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और लोगों के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशनों पर रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

(Input--आईएएनएस,विकेटी/एएसएन)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source