अब मध्य प्रदेश सरकार ने लिया लॉकडाउन का फैसला, राज्य के शहरों में लगेगा 2 दिनों का लॉकडाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, अब से हर वीकेंड राज्य के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सख्त लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। (Lockdown in Madhya Pradesh in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 8, 2021 3:41 PM IST

Lockdown in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में अब सप्ताहांत पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि, अब से हर वीकेंड राज्य के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सख्त लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। (Lockdown in Madhya Pradesh in Hindi)

अब शनिवार-रविवार MP में रहेगा सख्त लॉकडाउन

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने राज्य में कोविड संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर अपने अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा की है। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के सभी शहरों में अब शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। इन 2 दिनों के लॉकडाउन के  दौरान अर्बन इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। (Lockdown in Madhya Pradesh)

भोपाल में हॉस्टल्स को किया गया अनिश्चितकाल के लिए बंद

राज्य में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच  राजधानी भोपाल में सभी छात्रावासों (हॉस्टल) को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लिया गया है।  इस विषय में बोलते हुए, भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को जानकारी दी कि, जिले के सभी शासकीय जूनियर और सीनियर महाविद्यालयों के हॉस्टल अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगली सूचना तक छात्रावासों को बन्द रखा जाए।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी एहतियात बरती जा रही है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। बता दें कि, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेशानुसार, भोपाल शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों में  15 अप्रैल तक पढ़ाई बंद करा दी गयी है। इन निर्देशों के अनुसार,  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बैचलर ( स्नातक) और मास्टर्स (स्नातकोत्तर) स्तर की विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं का आयोजन ( वर्ष 2020-21 के लिए )  मई- जून 2021 में किया जाएगा ।

(स्रोत--आईएएनएस, एसएनपी/आरजेएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source