... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 26, 2018 10:41 AM IST
बदलते मौसम में कीटाणुओं से लड़कर इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होती है दालचीनी। © Shutterstock
भारत के लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए दालचीनी का प्रयोग अच्छे स्वाद और सुगंध के लिए किया जाता है। दालचीनी को अमूमन साबुत ही तड़के में या चाय में उबालकर इस्तेमाल किया जाता है। आजकल दालचीनी का पाउडर भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
छाल होती है इस्तेमाल
दालचीनी का पौधा जितना छोटा है इसके गुण उतने ही बड़े हैं। दालचीनी की सूखी पत्तियां तथा छाल को मसालों के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसकी छाल थोड़ी मोटी, चिकनी तथा हल्के भूरे रंग की होती है। छाल के इसी टुकड़े को सब्जियों में तड़के के समय डाला जाता है। वहीं चाय भी थोड़ा सा टुकड़ा डालना फायदेमंद होता है।
दालचीन के फायदे
दालचीनी मोटापा कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करती है। यह रक्तशोधक भी है। शहद तथा दालचीनी को मिलाकर दिल की बीमारियों, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा रोग, सर्दी जुकाम, पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें - सेहत के लिए घातक है बढ़ता स्मॉग, गर्भस्थ शिशु को भी हो सकता है नुकसान
बदलते मौसम से करे फाइट
दालचीनी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बदलते मौसम से फाइट करने में सक्षम है। इन दिनों मौसम में हल्की ठंडक शामिल होने लगी है। साथ ही हवा में बढ़ते प्रदूषण से एलर्जी की शिकायत भी होने लगी है। ऐसे में दालचीनी का घर में होना बहुत जरूरी है। सर्दी-जुकाम होने पर दालचीनी का प्रयोग करना चाहिए। एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह-शाम लेने से खांसी-जुकाम में आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें – बुरी नहीं है सुबह की धूप, बस पंद्रह मिनट बैठकर देखिए
हल्के गर्म पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर तथा एक चुटकी पिसी काली मिर्च शहद में मिलाकर पीने से जुकाम तथा गले की खराश दूर होती है। इसके पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से ठंडी हवा से होने वाले सिर दर्द में आराम मिलता है।