दिल्ली-NCR में तेज तूफानी हवाओं के आसार, IMD ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

IMD Alert: दिल्ली और एनसीआर में तेज हवाओं के आसार हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 28, 2026 8:18 PM IST

IMD Alert: भले ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। लेकिन, इस चिलचिलाती गर्मी में भी मौसम अचानक से बदल रहा है। अचानक से कभी धूप, कभी आंधी तो कभी बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। वहीं, अब IMD ने तेज हवाओं और बारिश के आसार बताए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं और धूलभरी आंधी उड़ सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से 4 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा चलने के आसार

दिल्ली में कल रात में भी धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चली थीं, जिसकी वजह से काफी धूल-मिट्टी उड़ती दिखाई दी। आईएमडी के मुताबिक, 30 अप्रैल तक और फिर 2 से 4 मई के बीच में दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल से 1 मई तक बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

  • IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 28 से 29 अप्रैल और 2 से 4 मई के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इतना ही नहीं, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • वहीं, हिमाचल प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक बारिश देखने को मिल सकती है। तेज हवाओं की भी संभावना है।
  • उत्तराखंड की बात करें, तो 28 अप्रैल से 4 मई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में धूलभरी आंधी का खतरा

सिर्फ दिल्ली और पहाड़ी क्षेत्रों में ही नहीं, राजस्थान में भी धूलभरी आंधी के आसार है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 4 मई तक तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती हैं। अलग-अलग दिनों में बारिश के भी आसार है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में 29 अप्रैल को धूलभरी आंधी आने की भी संभावना है।

ऐसे मौसम में लोगों के लिए टिप्स

  • तेज हवाओं और धूलभरी आंधी में जितना संभव हो घर से बाहर निकलने से बचें।
  • बाहर जाते समय मास्क और चश्में का इस्तेमाल करें। इससे आंखों में धूल जाने से बचेगी।
  • इस मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए हल्का गर्म पानी पीते रहं।
  • अस्थमा या सांस के मरीज अपने साथ इनहेलर और जरूरी दवाएं जरूर रखें।
  • शरीर की इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।
  • धूलभरी आंधों से आंखों में जलन हो सकती है। आंखों को पानी से जरूर साफ करें।
  • अगर बारिश में भीग जाते हैं, तो कपड़े तुरंत बदलें। इससे बुखार और संक्रमण से बचाव होगा।
  • अगर सांस लेने में दिक्कत, चक्कर या एलर्जी आदि हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना है। धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इसलिए इस दौरान अपना ख्याल रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.