टाई पहनने का शौक कहीं बढ़ा न दे आपका ब्लड प्रेशर, जानें कैसे

''क्या आपको नेकटाई पहनना छोड़ देना चाहिए'' शीर्षक वाले इस अध्ययन का मकसद इस बात की जांच करना था कि आखिर नेकटाई का लोगों पर क्या और कैसा असर पड़ता है?

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 10, 2018 6:24 PM IST

क्या आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं, तो सूट पर टाई पहनना नहीं भूलते? यदि हां, तो यह खबर आपके लिए ही है। जिन लोगों को टाई पहनने का बहुत ज्यादा शौक होता है, उनके लिए यह खबर बुरी साबित हो सकती है। हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग अधिक टाई पहनते हैं, उनमें ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं टाई पहनने से आप संवेदनाशून्य महसूस कर सकते हैं साथ ही आप अंधेपन का शिकार भी हो सकते हैं।

इस अध्ययन का शीर्षक ''क्या आपको नेकटाई पहनना छोड़ देना चाहिए'' था। इस अध्ययन का मकसद इस बात की जांच करना था कि आखिर नेकटाई का लोगों पर क्या और कैसा असर पड़ता है? इस बात को साबित करने के लिए कि क्या वाकई टाई पहनना सेहत के लिए सही नहीं होता, अध्ययन में 30 वॉलंटियर्स को शामिल किया गया था। इन सभी वॉलंटियर्स को दो अलग-अलग ग्रुप्स में बांट दिया गया। इनमें से एक ग्रुप के लोगों को नेकटाई पहनने के लिए दिया गया और दूसरे ग्रुप को बिना टाई के रखा गया था। इन दोनों ग्रुप्स के लोगों का एमआरआई स्कैन किया गया। नतीजे हैरान करने वाले सामने आए। दोनों ग्रुप्स के बीच काफी अंतर पाया गया।

इस अध्ययन के नतीजे दर्शाते हैं कि जब टाई थोड़ी टाइट होती है तो सेरेब्रल ब्लड फ्लो में 7.5 प्रतिशत की कमी आ जाती है। मल्टीमीडिया वेब पोर्टल के नेड डाइमोक की मानें तो ब्लड फ्लो में यह अंतर उस व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, जो पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हो। एक दूसरे अध्ययन में टाई का आंखों पर क्या असर पड़ता है इस बारे में भी पता किया गया।

इस दूसरी अध्ययन के अनुसार, अगर टाई टाइट हो तो यह उस व्यक्ति के जगलर वेन यानी कंठ की नस को दबा देती है, जिससे आंखों के आसपास इंट्राओक्युलर प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसा होने पर खून का थक्का जम सकता है, जिससे आंखों के ग्लूकोमा को भी नुकसान पहुंच सकता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.