
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 28, 2020 11:06 AM IST
मास्क पहनने से बढ़ रही है गले में इंफेक्शन और खराश की समस्या, कारण कर देगा हैरान
कोरोनावायरस से बचाव के लिए अभी तक जिस तरीके को सबसे ज्यादा फायदेमंद और असरकारी पाया गया है वह मास्क पहनना। तमाम राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय सुरक्षा एंजेसियां भी लोगों से बाहर निकलने से पहले मास्क पहनने की लगातार अपील करती आई हैं। क्योंकि जब फेस को मास्क से कवर किया होता है तो कोरोनावायरस नाक और मुंह के द्वार हमारे रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट में घुसकर संक्रमण पैदा नहीं कर पाता हे। तमाम रिसर्च बताती हैं कि सिर्फ मास्क पहनने मात्र से ही कोरोना संक्रमित होने के 50 प्रतिशत चांस कम हो जाते हैं। हालांकि, बहुत से लोग लंबे समय तक मास्क पहनने के कारण मुंहासे, एंग्जाइटी, फॉगी ग्लासेस समेत सांस लेने में तकलीफ के शिकार भी हुए हैं। लेकिन हाल ही में सामने आया है कि लंबे समय तक मास्क पहनने से लोगों को गले में इंफेक्शन और खराश की समस्या भी हो रही है। क्या आप जानना चाहेंगे इसका क्या कारण हो सकता है?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि मास्क पहनने और गले की खराब या इंफेक्शन के बीच क्या संबंध हो सकता है तो बता दें कि ऐसा बिल्कुल मुमकिन है। हम सभी जानते हैं कि हाइजीन को मेनटेन रखने के लिए हमें खुद को और अपने आसपास सफाई रखने की जरूरत होती है। लेकिन क्या अधिकतर लोग ऐसा कर पाते हैं? शायद नहीं! दरअसल मास्क पहनने के बाद उसे धोना जरूरी होता है। जिसे लोग कहीं न कहीं भूल जाते हैं या जरूरी नहीं समझते हैं। ऐसे में एक ही मास्क को लगातार पहनने से उसमें तमाम कीटाणु और बैक्टीरिया बैठ जाते हैं जो गले में जाकर इंफेक्शन व खराश समेत अन्य गले से संबंधित समस्याओं को जन्म देते हैं।
ऐसे में मास्क पहनकर सांस लेने के दौरान मास्क पर जमा होने वाले बैक्टीरिया, वायरस और धूल के कण गले में खराश का कारण बनते हैं। इन दिनों कुछ लोगों को गले में जलन और खिचांव की समस्या भी हो रही है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, वह जल्दी इसका शिकार होते हैं। यह गले में अनावश्यक तनाव भी डाल सकता है, जिससे जलन हो सकती है।
1. जिस तरह से आप बाहर से घर में आने के बाद अपने हाथ धोते हैं ठीक उसी तरह आपको अपने मास्क को धोन की भी जरूरत होती है। इससे मास्क में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया निकल जाते हैं।
2. मास्क को धोने के लिए हमेशा गर्म और साबुन का प्रयोग करें। कोशिश करें कि आप इस दौरान किसी हर्बल साबुन या शैम्पू का यूज़ करें।
3. मास्क को धोने के बाद उसे तब तक न पहनें जब तक कि वह अच्छी तरह सूख न जाएं। कोशिश करें कि मास्क को धोने के बाद उसे कम से कम धूप में 6 से 7 घंटे सुखाएं।
4. अपने पास दो मास्क रखें। ताकि जब आप एक मास्क को धोकर सुखा रहे हैं तो आप दूसरे मास्क को पहनकर बाहर जा सकते हैं। क्योंकि बिना मास्क पहने बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है।
5. बार बार मास्क को छूने से बचें। बाहर निकलने के बाद मास्क को तभी छूएं जब बहुत जरूरी हों।