Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
इन दिनों खूब लंबे और आकर्षक ईयर रिंग्स फैशन में हैं। महिलाएं इन्हें खूब शौक से पहनती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि सजावटी दिखने वाली मैटल की ये बालियां आपके कानों के लिए कितनी नुकसानदायक होती हैं। इनसे कानों के छेद लटकने के साथ ही कई तरह के फंगल इन्फैक्शन का भी खतरा रहता हैं। केवल कुछ ही मैटल ऐसे हैं जिन्हें माना गया हैं कानों के लिए सुरक्षित। शादी करने से पहले जरूर जान लें रिश्ते को बेहतर बनाने वाली ये चार बातें
ये हो सकता है नुकसान
यह भी पढ़ें - स्वास्थ्य ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी खास है त्रिफला
कानों की त्वचा के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं ये धातु
सोना - सोने से बनी ईयर रिंग्स त्वचा के लिए पूर्णतः सुरक्षित होती हैं। केवल इतना ध्यान रखें कि सोना १४ केरेट या अधिक की शुद्धता का होना चाहिए। इस मामले में वाइट गोल्ड भी काफी सुरक्षित होता है। वाइट गोल्ड रोडियम, पैलेडियम और मैंगनीज को मिलाकर बनाया जाता है और इसमें सस्ते धातुओं का समावेश नहीं होता।
यह भी पढ़ें – करनी है मुंह की पूरी सफाई, तो टूथब्रश की जगह इस्तेमाल करें यह चीज
चांदी की बाली या झुमके - बढ़िया क्वालिटी के चांदी के ईयर रिंग्स भी त्वचा के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती हैं। हालांकि, यह भी देखा गया है कि जिन लोगों की त्वचा अत्यधिक संवेदनशील होती है, लम्बे समय तक चांदी की ईयर रिंग्स पहनने से उन्हें भी खाज-खुजली की शिकायत होने लगती है। यदि आपको भी ऐसी तकलीफ है तो आप चांदी की ईयर रिंग्स केवल ख़ास मौकों पर चंद घंटों के लिए पहनें और बाद में उन्हें खोल दें।
प्लैटिनम - प्लैटिनम एक बहुत महंगा धातु है, लेकिन साथ ही यह सुरक्षित और काफी टिकाऊ भी होता है। इसका एक और फायदा यह है कि यह ज़ल्दी से खरोंच आदि के दाग-धब्बे नहीं पकड़ता।
इनका भी कर सकती हैं इस्तेमाल
संवेदनशील है त्वचा तो करें ये उपाय
आप चाहें तो अपनी ईयर रिंग्स के पीछे के हुक पर नेल पोलिश या वेसलीन की एक परत चढ़ाकर फिर उन्हें पहनें। इससे ईयर रिंग का मेटल सीधे रूप से कान की त्वचा के संपर्क में नहीं आएगा और आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी। यह ज़रूर ध्यान रखें कि यह एक अस्थायी उपाय है और केवल कुछ एक घंटों के लिए ही काम करेगा।
इन सबके अलावा यदि आपको मैग्नेटिक क्लिप ओन ईयर रिंग्स मिल जाएं तो उनका प्रयोग भी आप कर सकती हैं। क्योंकि इस तरह की ईयर रिंग्स को कान के छिद्र के अन्दर नहीं डालना पड़ता, इसलिए इनसे इन्फेक्शन का ख़तरा न के बराबर होता है।