... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 18, 2018 9:57 PM IST
एक्सो सूट सैनिकों, दमकलकर्मियों और बचावकर्मियों को देर तक बिना थके मुश्किल हालात में काम करने में भी मदद करेगा। © Shutterstock
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कपड़े का बना ऐसा एक्सो सूट बनाने का दावा किया है, जिसे पहनकर बिना थके घंटों तक चला जा सकता है। इसके साथ ही यह सूट बुजुर्ग और शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ लोगों को चलने में भी मददगार होगा।
विशेषज्ञों का दावा है कि यह एक्सो सूट सैनिकों, दमकलकर्मियों और बचावकर्मियों को देर तक बिना थके मुश्किल हालात में काम करने में भी मदद करेगा। यह सूट चलने आदि में दिक्कत और दर्द जैसी बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे बुजुर्गों को भी चलने में मदद करेगा। सूट के बारे में विस्तृत जानकारी जर्नल ऑफ न्यूरोइंजीनियरिंग एंड रिहैबिलिटेशन में प्रकाशित हुई है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि सूट पहनने के बाद जब व्यक्ति चलना शुरू करता है तो सूट के भीतर लगे उपकरण उसकी क्षमता का अनुमान लगाती हैं और उसके मुताबिक उसकी प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने के निर्देश तैयार करती है। इससे बेहतर परिणाम मिलते हैं। सूट स्वचालित तरीके से स्वयं को व्यक्ति के अनुसार ढाल लेता है।