
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 3, 2021 6:04 PM IST
कोविड की वजह से ज्यादा उम्र के वयस्कों में कमजोरी आने की आशंका।
Weakness and Coronavirus : जब से दुनिया भर में कोरोना का कहर शुरू हुआ है लोगों में कोई ना कोई शारीरिक समस्याएं कोरोना से ठीक होने के बाद भी देखने को मिल रही हैं। एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि शारीरिक गतिविधि कम होने, शारीरिक स्थिति, गतिशीलता में बदलाव के कारण कोरोना महामारी के दौरान वृद्ध वयस्कों में कमजोरी और मांसपेशियों की ताकत क्षमता कम होने की बात सामने आई है। यह सर्वे अमेरिका में किया गया है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थकेयर पॉलिसी एंड इनोवेशन के शोधकतार्ओं द्वारा आयोजित हेल्दी एजिंग (Healthy Ageing) पर नेशनल पोल से मिली जानकारी के अनुसार, 50 से 80 वर्ष की आयु के 2,000 से अधिक एडल्ट के राष्ट्रीय नमूने के उत्तर पर आधारित है ये सर्वे। यह महामारी की शुरुआत के बीच किए गए एक सर्वेक्षण का परिणाम है। यह सर्वेक्षण मार्च 2020 और जनवरी 2021 तक का है।
सर्वेक्षण में पाया गया है कि 25 प्रतिशत वृद्ध वयस्कों के कमजोर होकर गिरने की संभावना है। इनमें से 40 प्रतिशत में गिरावट भी आई। महामारी शुरू होने के बाद से एक तिहाई से अधिक वृद्ध वयस्कों (37 प्रतिशत) ने शारीरिक रूप से काम करना कम कर दिया है। लोग मार्च 2020 के बाद से वार्कआउट,बाहर निकालना कम कर दिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटी हुई गतिविधि 27 प्रतिशत में तब्दील हो गई है। उनकी शारीरिक कंडीशनिंग, लचीलापन, मांसपेशियों की ताकत और धीरज रखने जैसी सभी बातें खराब हो गई हैं।
महामारी के दौरान शारीरिक गतिविधियां कम हुई हैं, जिसके कारण गिरने का डर 23 फीसदी तक बढ़ गया है। यह उन लोगों में बहुत अधिक है, जिन्होंने कम शारीरिक गतिविधि (32 प्रतिशत), खराब शारीरिक कंडीशनिंग (42 प्रतिशत) या खराब गतिशीलता (45 प्रतिशत) बढ़ गई है।
पोल निदेशक और मिशिगन मेडिसिन संक्रामक रोग चिकित्सक प्रीति मलानी के अनुसार, जैसा कि जीवन सामान्य के करीब आता है, विशेष रूप से वृद्ध वयस्कों के बड़े प्रतिशत के लिए, जिन्हें कोविड -19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और प्रियजनों को अधिक बातचीत को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिसमें सुरक्षित शारीरिक गतिविधि शामिल है।