Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Omicron In Near Future: ओमिक्रोन के हल्के लक्षणों को देख इसे ना समझें 'कमज़ोर', वैज्ञानिक का दावा ​दिसंबर के बाद दिख सकते हैं गम्भीर परिणाम

डॉ. अनुराग अग्रवाल (Dr. Anurag Agrawal) ने कहा है कि, हल्के लक्षणों के आधार पर यह मान लेना कि ओमिक्रोन स्ट्रेन (Omicron Strain) से बीमारी भी हल्की होगी यह ठीक नहीं।

Omicron In Near Future: ओमिक्रोन के हल्के लक्षणों को देख इसे ना समझें 'कमज़ोर', वैज्ञानिक का दावा ​दिसंबर के बाद दिख सकते हैं गम्भीर परिणाम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 16, 2021 2:52 PM IST

Omicron Variant In Near Future:कोरोना वायरस के नये ओमिक्रोन वेरिएंट ने जहां दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है वहीं, भारत में भी ओमिक्रोन से जुड़े मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के 73 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। राज्यवर आंकड़ों की बात करें तो कोरोना वायरस महामारी की पिछली दोनों लहरों के दौरान बुरी तरह प्रभावित होने वाले महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी सर्वाधिक हैं। अब तक महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 32 मामलों पाए जा चुके हैं। ये आंकड़ें इस वजह से भी डरावने प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से यह बयान दिया गया है कि ओमिक्रोन कोरोना वायरस के पुराने वेरिएंट्स की तुलना में बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है और इससे जुड़ा कोई भी निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाज़ी होगी।

वहीं, इस बीच देश के जाने माने वैज्ञानिक ने कहा है कि ओमिक्रोन को कम गम्भीर नहीं समझना चाहिए।  ओमिक्रोन वेरिएंट से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (Institute of Genomics and Integrative Biology) के डायरेक्टर डॉ. अनुराग अग्रवाल (Dr. Anurag Agrawal) के News18.com से बातचीत में कहा कि,अब तक ओमिक्रोन के जो भी मामले सामने आए हैं उनमें हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। लेकिन, इन हल्के लक्षणोंके आधार पर यह मान लेना कि ओमिक्रोन स्ट्रेन से बीमारी भी हल्की होगी यह ठीक नहीं। ( Understanding  Omicron's Behavior In Near Future In Hindi)

प्रारंभिक स्टेज में दिखते हैं वायरस के हल्के लक्षण

देश के शीर्ष वैज्ञानिक ने आगे कहा कि, ओमिक्रोन वेरिएंट अपने प्रारंभिक चरण में है और हर वेरिएंट के शुरुआती दौर में हमेशा हल्के लक्षण दिखायी पड़ते हैं। डॉ.अग्रवाल के अनुसार, ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रभावों के बारे में दिसंबर महीने के आखिरी दिनों में ही बेहतर तरीके से पता चल सकेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

गौरतलब है कि ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की सूचना सबसे पहले 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था उसके बाद धीरे-धीरे यह वेरिएंट दुनिया के 77 देशों तक पहुंच गया। साउथ अफ्रीका में सामने आए मामलों में संक्रमण के हल्के लक्षण दिखायी दिए थे। डॉ.अग्रवाल ने कहा कि भारत को अच्छी और सकारात्मक स्थितियां बनने की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। लेकिन, यह भी समझना महत्वपूर्ण है कि कोई भी वायरस इतना गम्भीर साबित हो सकता है कि पूरी स्वास्थ्य प्रणाली उसके सामने कमज़ोर साबित हो।