
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 30, 2020 12:03 PM IST
Ways to Avoid Covid-19 : कोरोनावायरस से बचना है तो एक्सपर्ट के बताए इन महत्वपूर्ण उपायों, सावधानियों को जरूर करें फॉलो।
Ways to avoid covid-19 : कोरोनावायरस (Coronaviने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। हर दिन कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को इसके प्रति जागरूक होना होगा, देश में लगे लॉकडाउन का पालन करना होगा। कोविड-19 के लक्षणों (Symptoms of covid-19) को पहचानकर आप कुछ सावधानियों और उपायों को अपनाएंगे, तो इस खतरनाक वायरस से बच सकते हैं। सीनियॉरिटी के को-फाउंडर्स आयुष अग्रवाल और तपन मिश्रा बता रहे हैं, कोरोनावायरस के लक्षणों और खुद को कोविड-19 से बचाए रखने के बेहतरीन उपायों (Ways to Avoid Covid-19) के बारे में…
लोगों के साथ शारीरिक संपर्क से बचें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। बुजुर्ग और पुराने रोगों से पीड़ित लोग गंभीर बीमारी के लिये सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं, उन्हें घर पर संगरोधन में रहना चाहिए, क्योंकि वायरस उनके लिए ज्यादा घातक है।
यदि आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं। यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं, जिसका निमोनिया का इतिहास रहा है या निमोनिया के लक्षण हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से पूछकर आवश्यक जांच करवानी चाहिए।
अपने मोहल्ले में कोरानावायरस के अपडेट देखें। शहर के उन इलाकों में जाने से बचें, जहाँ इस रोग के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें (व्हाट्सएप वीडियोज से नहीं)।
मांस और सब्जियों के लिए कटिंग बोर्ड अलग होने चाहिये और उन्हें साबुन से नियमित आधार पर धोना चाहिये। मांस के उत्पादों को पूरा पकाएं, क्योंकि गर्मी से कीटाणु मर जाते हैं।
अभी कोविड-19 का कोई इलाज नहीं है, लेकिन अभी के लिये इस रोग से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है अपने हाथों को साबुन से धोते रहना। खाने से पहले, छींकने या खांसने के बाद और लक्षण वाले व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथ धोएं। आप अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर का उपयोग भी कर सकते हैं।
शोध कहता है कि वायरस कुछ सतहों पर कई घंटे सक्रिय रहता है, लेकिन तांबे की सतह पर केवल 4 घंटे। माना जाता है कि तांबे की बॉटल्स से पानी पीने के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसेः
• स्वस्थ पाचन को बढ़ावा
• शरीर को जल्दी ठीक करने में मददगार
• आयु बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करना
• प्रतिरोधक तंत्र को सहयोग करना
• स्वस्थ हृदय को बढ़ावा
अच्छे प्रतिरोधक तंत्र का तात्पर्य है रोग होने के बावजूद ठीक होने की अधिक संभावना। जरूरी विटामिनों और खनिजों वाला स्वस्थ और पोषक आहार लें। ज्यादा सहयोग के लिए आप ऐसे पूरक आहार ले सकते हैं, जो प्रतिरोधकता बढ़ाने में मदद करते हैं। खुद को इस घातक वायरस से बचाने के लिए उपरोक्त उल्लेखित सभी सावधानियों को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है। अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप https://www.seniority.in/covid-19-clp पर क्लिक कर सकते हैं।