
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : July 30, 2021 6:23 PM IST
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोरोनावायरस के खिलाफ टीके की पहली डोज ले ली है, न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि राहुल गांधी इस साल के अप्रैल महीने में कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कोरोनावायरस से संक्रमित होने के 3 महीने बाद केरल के वायनाड से सांसद वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है, हालांकि अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कोरोना का कौन सा टीका लगवाया है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने भारतीय टीका लगवाया है या किसी दूसरे देश में निर्मित टीके की खुराक ली है।
इस बीच केरल में बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की है उन्होंने ट्वीट करते हुए जनता से सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'केरल में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक है, मैं राज्य में अपने भाइयों और बहनों से सभी सुरक्षा उपायों और दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं, कृपया ध्यान रखें।'
Rising cases of Coronavirus infections in Kerala are worrying.
I appeal to our brothers and sisters in the state to follow all safety measures & guidelines. Please take care. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2021
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.