Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

WHO ने किया बड़ा दावा, कोरोना की वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत

बीबीसी के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन प्रमुख माइक रायन ने शुक्रवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाने की स्थिति में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चीन में प्रकोप शुरू होने के नौ महीने बाद दुनियाभर में कोविड -19 से मरने वालों की संख्या तेजी से 10 लाख होने की ओर बढ़ रही है। 

WHO ने किया बड़ा दावा, कोरोना की वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत
WHO ने किया बड़ा दावा, कोरोना की वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत

Written by Kishori Mishra |Updated : September 26, 2020 12:01 PM IST

WHO Warns on COVID-19 : दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। अबतक कई वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल फेस पर पहुंच चुकी है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि कोरोना का प्रभावी वैक्सीन व्यापक रूप से इस्तेमाल में लाए जाने से पहले दुनियाभर में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या 20 लाख तक पहुंच (WHO Warns on COVID-19 ) सकती है।

बीबीसी के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन प्रमुख माइक रायन ने शुक्रवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाने की स्थिति में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चीन में प्रकोप शुरू होने के नौ महीने बाद दुनियाभर में कोविड -19 से मरने वालों की संख्या तेजी से 10 लाख होने की ओर बढ़ रही है। रायन ने यूरोपीय लोगों से खुद से यह पूछने का आग्रह किया कि क्या उन्होंने लॉकडाउन की आवश्यकता से बचने के लिए पर्याप्त कदम (WHO Warns on COVID-19 ) उठाए हैं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या सभी विकल्प लागू किए गए थे, जैसे परीक्षण और ट्रेसिंग, क्वारंटीन, आइसोलेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और हाथ धोना। इससे पहले, स्पेन की राजधानी मैड्रिड ने कोरोना के मद्देनजर आठ और जिलों में सख्त प्रतिबंध लगा दिए जो अब शहर के 10 लाख लोगों को प्रभावित करते हैं। फ्रांस में, दक्षिणी शहर मार्सिले में बार और रेस्तरां के कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों को बंद करने का विरोध किया। वहीं, ब्रिटेन में दैनिक संक्रमण मामले बढ़ने के साथ कई क्षेत्रों में सख्त प्रतिबंधों की घोषणा की गई है।

Also Read

More News

अबतक 987,00 लोगों की हो चुकी है मौत

बता दें कि दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की 3.24 करोड़ के पार पहुंच गई हैं जबकि 987,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके (WHO Warns on COVID-19 ) हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,471,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 987,593 हो गई।

भारत में कितना खतरनाक हो सकता है चीन का ये नया बैक्टीरिया? पढ़ें, क्यों जरूरी है सावधानी बरतना

सीएसएसई के अनुसार, 7,032,524 मामलों और 203,657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, 5,818,570 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 92,290 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

इन मरीजों पर 100 प्रतिशत कारगर नहीं होगी कोरोना की वैक्सीन

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, कोविड-19 की गलत सूचनाओं से लोगों को हो रहा नुकसान

About the Author

... Read More