त्‍योहारों में भी रहेंगे फि‍ट, अगर अपनाएंगे ये टिप्‍स

इस मौसम में खूब बैठकें होती हैं, दावतों के दौर चलते हैं और सेहत की हो जाती है लापरवाही।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 25, 2018 10:29 AM IST

दिवाली है धूम धड़ाके और दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों के बीच समय बिताने का बढि़या अवसर। इसके लिए लोग दूर देस से भी घर लौट आते हैं। खूब बैठकें होती हैं, मिलना-मिलाना होता है और दावतों के दौर चलते हैं। ऐसे में स्‍वभाविक है कि सेहत की ओर लारवाही हो ही जाती है। पर अगर आप भी त्‍योहारों के मौसम में फि‍ट रहना चाहते हैं तो अपनाएं ये खास टिप्‍स।

यह भी पढ़ें - चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर तो इन सब्जियों को करें डायट में शामिल

थोड़ा सा परहेज है जरूरी -  यदि अपनी सेहत सही रखनी है तो मिठाईयों से परहेज करना आना चाहिए। बिना मिठाई दिवाली अधूरी है, इसलिए मिठाई से आप भले ही पूरी तरह से परहेज न करें, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। कोशिश कीजिए कि पूरी मिठाई खाने की बजाए मिठाई का टुकड़ा लेकर मुंह मीठा कर लें, ताकि मिठास भी हो और स्वास्थ्य भी बना रहे।

ब्रेकफास्‍ट जरूर करें - दिवाली के समय दोस्तों और रिश्‍तेदारों के घर आना जाना लगा रहता है, ऐसे में आप कोशिश करें कि घर से ही नाश्ता करके निकलें। इससे आपका पेट भरा रहेगा और आप बेमतलब की मिठाइयों या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने से खुद को बचा लेंगें।

यह भी पढ़ें – ऐसी होगी करवा चौथ की सरगी, तो दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक

मिलावट की करें पहचान - दिवाली आते ही मिठाईयों का कारोबार युद्ध स्तर पर शुरू हो जाता है। मिलावट भी उतनी ही बड़ी संख्या में होती है। ऐसे में आप अधिक चिकनाई वाली मिठाईयां खाने से बचें। साथ ही मावे की मिठाईयां भी आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। अगर आपको मिठाई खाना है, तो आप छेने या दूध की बनी मिठाई का ही सेवन कीजिए। इनमें मिलावट की संभावना कम होती है। यह भी पढ़ें – खतरनाक हो सकता है खाली पेट ग्रीन टी लेना, जानें क्यों

बाहर खाने से करें परहेज -  त्योहारों में हम जाने अनजाने ओवरईटिंग के शिकार हो जाते हैं। इसकी एक वजह है कि दोस्तों और रिश्तेदारों के घर कुछ न कुछ खाते रहना। इसका एक ही उपाय है कि आप हर घर में एक-दो चम्मच या कुछ कौर से अधिक न खाएं। बाहर होने वाली दिवाली पार्टियों से हो सके तो परहेज ही करें।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि हफ्ते में एक बार उपवास रखने से हम अपने आप को स्वास्थ  रख सकते हैं। इसलिए त्योहार के बाद हो सके तो एक दिन उपवास कर लें। इससे आपका पेट स्वस्थ्य रहेगा और आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत रहेगी। उपवास में तरल पदार्थों का ही सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source