बचना है आंतों के कैंसर से, तो खूब खाएं गोभी और ब्रोकली

पत्तागोभी या ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से आंत हेल्दी रहते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आंतों में होने वाले कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 16, 2018 12:24 PM IST

यदि आप फूलगोभी, पत्तागोभी या ब्रोकली का सेवन नहीं करते तो आज से ही जरूर खाना शुरू कर दीजिए। इसके सेवन से आप बहुत हद तक आंतों में होने वाले कैंसर से बचे रहेंगे। यह बात हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आई है।

फूलगोभी, पत्तागोभी या ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से आंत हेल्दी रहते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आंतों में होने वाले कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकती हैं।

यह अध्ययन ब्रिटन में स्थित फ्रांसिस क्रिक संस्थान में किया गया। इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता अमीना मेटिडजी हैं। उन्होंने इस बात को साबित करने के लिए पहले चूहों पर एक परीक्षण किया। यह शोध इम्यूनिटी नाम के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

कुछ चूहों को कुछ दिनों तक इन्डोल 3 कार्बिनोल (आई3सी) युक्त आहार खाने को दिया गया। इसमें पता चला कि जिन्हें इन्डोल 3 कार्बिनोल (आई3सी) युक्त आहार दिया गया, था उनमें आंत में सूजन या आंतों के कैंसर से बचाव हुआ। गोभी और ब्रोकली में भी आई3सी पाया जाता है, जो एक एक्रियल हाइडोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नाम के प्रोटीन को सक्रिय करता है, जिससे आंतों के कैंसर से बचाव होता है।

एएचआर एक पर्यावरणीय सेंसर के रूप में काम करता है तथा प्रतिरक्षा थंत्र और आंतों की एपिथिलिएल कोशिकाओं को संकेत देता है कि सूजन से बचाव करने की कोशिश करें और आंत में पाए जाने वाले खरबों बैक्टीरिया से प्रतिरक्षा प्रदान करता है।

शोध प्रमुख ब्रिटेन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट की अमीना मेटिडजी का कहना है, "जब कैंसर ग्रस्त चूहों को आई3सी से भरपूर डायट खिलाया गया, तो उनमें ट्यूमर की संख्या में कमी देखी गई।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.