
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 15, 2018 11:50 AM IST
Add coconut oil in coffee for gaining more benefits. © Shutterstock
नींद आने या थकान महसूस करने पर लोग चाय या कॉफी पीते हैं। कई शोध में यह बात सामने आई है कि चाय-कॉफी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कॉफी पीना चाय पीने से भी अधिक लाभदायक है। अक्सर, उन लोगों को कॉफी पीने की डॉक्टर सलाह देते हैं, जिनका ब्लड प्रेशर कम होता है। साथ ही इसे पीने से दिल और दिमाग संबंधी बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जिन्हें किडनी संबंधी कोई बीमारी है, वे कॉफी पिएं तो उन्हें काफी लाभ होगा। इस अध्ययन के अनुसार, कॉफी पीने से उन लोगों में मौत का खतरा कम हो जाता है जो किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इस स्टडी में उन मरीजों की कॉफी की कम मात्रा पीने वाले लोगों के साथ तुलना की गई, जो ज्यादा मात्रा में कॉफी पीते थे। रिजल्ट में सामने आया है कि अधिक कॉफी पीने वाले मरीजों में किडनी संबंधी बीमारियों से होने वाला मौत का खतरा 25 प्रतिशत कम हो गया।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, कॉफी किडनी संबंधी बीमारियों में एक सुरक्षाकवच प्रदान करती है। इसकी संभावित वजह है नाइट्रिक एसिड। दरअसल, कॉफी नाइट्रिक एसिड नाम के तत्व को रिलीज करने में मदद करती है और यही तत्व किडनी के फंक्शन को सुधारने में कारगर होता है।
इस स्टडी के मुख्य लेखक मिगुल बाइगोट वियरा ने कहा कि इस परिणाम से पता चलता है कि जो मरीज किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें अधिक से अधिक कॉफी पीनी चाहिए क्योंकि इससे मृत्यु दर घटती है।
जर्नल नेफ्रोलॉजी डायलिसिस ट्रांसप्लांटेशन में प्रकाशित इस स्टडी में 4,863 लोगों से संबंधित डाटा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि यह स्टडी यह साबित नहीं करके दिखा सकती है कि कैफीन की मदद से किडनी के मरीजों में मौत का रिस्क कम हो जाता है, लेकिन यह संभावना जरूर प्रबल करती है कि कॉफी पीना किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है।