वॉक फॉर हेल्‍थ: वॉकथॉन के जरिए स्वस्थ खानपान और जीवनशैली अपनाने पर जोर

इस वॉकथॉन में शहर के 200 से अधिक लोगों ने गर्मजोशी के साथ हिस्‍सा लिया और यह ऐसी पहल थी, जिसमें सभी ने स्‍वस्‍थ रहने के लिए पैदल मार्च किया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 20, 2019 4:39 PM IST

स्‍वस्‍थ रहने और बेहतर जीवनशैली अपनाने की चाहत को बढ़ावा देने के लिए कोलंबिया एशिया अस्‍पताल, गाजियाबाद ने एक वॉक का आयोजन किया। स्वस्थ खाने और एक सक्रिय जीवनशैली जीने के महत्व पर बड़े पैमाने पर जागरूकता बढ़ाने की पहल करते हुए अग्रणी देखभाल प्रदाता ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक वॉकथॉन में भाग लिया।

17 फरवरी, 2019 को क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में बीजीएस विजयनाथम स्कूल, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित, "ईट राइट इंडिया रन" को बढ़ावा देने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया और कोलंबिया एशिया आधिकारिक रूप से इस आयोजन के लिए मेडिकल पार्टनर था। 14 फरवरी के बाद यह एक आदर्श पहल है, जहां खुद के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।

पेट की गड़बड़ियों से बचने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की सलाह

इस वॉकथॉन में शहर के 200 से अधिक लोगों ने गर्मजोशी के साथ हिस्‍सा लिया और यह ऐसी पहल थी, जिसमें सभी ने स्‍वस्‍थ रहने के लिए पैदल मार्च किया। शहर के विभिन्न वॉकर क्लबों के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। वर्तमान में मोटापा भारत में प्राथमिक गैर-संचारी रोगों में से एक है, इसके पीछे अस्‍वस्‍थ खान-पान और संसाधित भोजन (पहले से तैयार) पर निर्भरता मुख्य कारण है। स्वस्थ भोजन और एक सक्रिय जीवनशैली को अपनाने के कुछ व्यापक तरीके हैं और कोलंबिया एशिया अस्पताल, गाजियाबाद यह मानता है कि स्‍वस्‍थ शुरुआत के साथ ही जीवन बेहतर हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source