सुबह उठेंगे खराब मूड के साथ, तो दिन भी बीतेगा खराब

सुबह नेगेटिव माइंडसेट रखने से मस्तिष्क बाद में काम करना धीमा कर देता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 5, 2018 8:10 PM IST

यदि आपकी दिन की शुरुआत खराब मूड से होती है, तो आपका सारा दिन भी खराब और मुश्किलों भरा ही बीतेगा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक अध्ययन में कहा गया है। पेनसिलवेनिया में स्थित पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया है। इस ताजे अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग खराब मूड से सुबह सोकर उठते हैं, वह अपना पूरा दिन और मुश्किल बना लेते हैं। वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन में यह कहा है कि जो लोग सुबह खराब मूड के साथ सोकर उठते हैं, उन लोगों में पूरे दिन संघर्ष करते रहने की समस्या देखी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई व्यक्ति का मूड सुबह के समय ही खराब रहता है, तो उसकी सोच भी नकारात्मक हो जाती है। इस नकारात्मक मानसिकता का असर पूरे दिन रहता है।

अध्ययन के मुताबिक, ऐसे लोग जो सुबह उठते ही यह सोच बैठते हैं कि आज तो उनका दिन जरूर खराब बीतेगा, तो इसका बुरा असर उनके दिमाग पर भी पड़ता है। सुबह नेगेटिव माइंडसेट रखने से मस्तिष्क बाद में काम करना धीमा कर देता है। इससे काम में गलती होने की आंशका बढ़ जाती है और ध्यान केंद्रित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कुछ बुरा न होने के बावजूद भी दिन खराब ही जाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, उनके इस अध्ययन से लोगों को खुश रहने में मदद मिलेगी। अगर लोग इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो तनाव उन पर हावी नहीं होगा।

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 240 व्यस्कों की मदद ली। उन्हें कहा गया कि इस बात पर ध्यान दें कि वह दिन में कितना तनावग्रस्त रहते हैं। उन्हें काम के दौरान अपनी याददाश्त का आकलन करने के लिए भी कहा गया। शोध में पाया गया कि जो लोग खराब मूड और तनाव के साथ सुबह उठे थे, उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा।

शोधकर्ता मार्टिन स्लिविंस्कीन ने कहा, 'जब आप सुबह एक विशेष नजरिए के साथ उठते हैं, तो कहीं न कहीं आप दिन के उत्साह को मार देते हैं। अगर आप सोचते हैं कि आपका दिन तनाव भरा रहने वाला है, तो कुछ बुरा न होने के बावजूद भी आप दिन भर तनावग्रस्त रहेंगे।' ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह पॉजिटिव मूड के साथ जागें। इसके लिए यह भी जरूरी है कि आप रात में गहरी नदीं सोएं।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source