Covid-19 इंफेक्शन से पीड़ित संगीतकार वाजिद खान का हार्ट अटैक से हुआ निधन, किडनी की समस्या से भी थे पीड़ित, जानें क्यों है Kidney Diseases में कोविड का ख़तरा ज़्यादा

समाचार एज़ेंसी एएनआई के मुताबिक, कलाकार कोविड-19 (Covid-19 infection)  से पीड़ित थे। संगीत की दुनिया में साजिद-वाजिद की प्रसिद्ध जोड़ी में से एक वाजिद के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए गायक सोनू निगम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "मेरे भाई वाजिद अब हमारे बीच में नहीं रहे।" बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सेलिब्रिटीज़ ने वाजिद की मृत्यु पर दुख जताया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 2, 2020 9:44 AM IST

बॉलीवुड संगीतकार और गायक वाजिद खान (Wajid Khan) का सोमवार तड़के निधन हो गया। उनके परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मृत्यु की वजह हार्ट अटैक है। समाचार एज़ेंसी एएनआई के मुताबिक, कलाकार कोविड-19 (Covid-19 infection)  से पीड़ित थे। इसीलिए, काफी देर तक कयास लगाए जा रहे थे कि वाजिद की मृत्यु कोविड-19 इंफेक्शन से हुई। मिली जानकारी के अनुसार वाजिद को किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी, जिसका कुछ समय से इलाज चल रहा था।  संगीत की दुनिया में साजिद-वाजिद की प्रसिद्ध जोड़ी में से एक वाजिद के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए गायक सोनू निगम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "मेरे भाई वाजिद अब हमारे बीच में नहीं रहे।" बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सेलिब्रिटीज़ ने वाजिद की मृत्यु पर दुख जताया।

किडनी की बीमारी से पीड़ित से वाजिद

फिल्मबीट डॉट कॉम ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "वाजिद पिछले कुछ सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह वेंटिलेटर पर थे।"

साजिद-वाजिद ने हाल ही में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाने तैयार किए, जिनमें से एक 'प्यार करोना' था। सभी लोगों को कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर यह पॉप एंथम (गाना) बनाया गया था। अप्रैल में रिलीज हुए इस गाने को सलमान ने गाया है।

क्या कमज़ोर किडनी बन सकती है कोविड-19 इंफेक्शन का कारण? (Kidney and Covid-19)

जी हां, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि किडनी डिज़िज़ेज़ (Kidney) के मरीज़ों को कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 infection risk) का ख़तरा अधिक है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के 'हाई रिस्क ग्रुप्स' (High Risk Groups) में ऐसे लोगों को अधिक ख़तरा बताया गया है जिन्हें, डायबिटीज़ (Diabetes), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) या अन्य किसी प्रकार की बीमारियां हैं। दरअसल, इन हेल्थ कंडीशन्स की वजह से इन मरीज़ों की इम्यूनिटी (Immunity) कम हो जाती है। जिससे, ऐसे लोग आसानी से इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। (Kidney and Covid-19)

कुछ सप्ताह पहले सामने आयी एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया कि किडनी रोगी कोविड-19 इंफेक्शन के प्रति ज़्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक किडनी रोगियों में कोविड-19 के नैदानिक लक्षणों और संक्रामकता में अधिक विविधता देखने को मिल सकती है। यह रिसर्च चीन और भारत समेत दुनिया के कई अन्य देशों के वैज्ञानिकों नें मिलकर की थी। जिसे, जर्नल किडनी इंटरनेशनल में छापा गया था। (Kidney and Covid-19)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source