वीएलसीसी ने कोविड-19 संकट से निपटने में सहयोग के लिए हैंड सैनिटाइजर का निर्माण किया शुरू

देश में हैंड सैनिटाइजर की कमी को देखते हुए कई कंपनिया इसका निर्माण कर रही हैं। वीएलसीसी ने कोविड-19 संकट से निपटने में सहयोग के लिए हैंड सैनिटाइजर का निर्माण शुरू किया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 27, 2020 3:50 PM IST

Coronavirus in india: भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग खुद को कोरोना के प्रकोप से बचाए रखने के लिए मास्क, हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer) का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बढ़ती मांग के कारण आज बाजार में कही भी उचित दामों में सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं है। जिस तरह से मांग है, उस तरह से सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए वीएलसीसी पर्सनल केयर लिमिटेड ने हैंड सैनिटाइजर्स उत्पाद (Hand sanitizer production) के लिए भारत में हरिद्वार स्थित जीएमपी प्रमाणित निर्माण इकाई में इसका निर्माण शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल कोविड-19 के प्रकोप के कारण होने वाले गंभीर स्वास्थ्य संकट में साथ देने और स्वच्छता उत्पादों की मांग में अचानक वृद्धि को पूरा करने के लिए है।

इस फैसले की घोषणा करते हुए वीएलसीसी के प्रबन्ध निदेशक एवं ग्रुप हेड जयन्त खोसला ने कहा ‘हमने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए हैंड सैनिटाइजर्स का निर्माण एवं वितरण करने का निर्णय किया है, जो कि इस महामारी से निपटने के लिए सामूहिक राष्ट्रीय प्रयास में हमारा योगदान होगा।‘

Prevention Tips for Coronavirus: बाहर रहने वाले इन बातों का रखें ख्याल, ऐसी जगहों पर होता है सबसे अधिक वायरस

ये उत्पाद 50 मिलीलीटर और 500 मिलीलीटर के पैक में, क्रमशः 25 रुपए और 250 रुपए के खुदरा मूल्य के साथ  पूरे भारत में फार्मेसी और जनरल स्टोर तक उपलब्ध होगी, जिससे इसकी बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा। ये हैंड सैनिटाइजर वीएलसीसी वेलनेस सेन्टर्स के अलावा देश के नामी ई-शॉपिंग वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध होंगे।

इस सैनेटाइजर के एडवांस फॉर्मूला में स्पीरिट और आईसोप्रोपेल एल्कोहल (आईपीए) का कॉम्बिनेशन है, जो 99.9 प्रतिशत रोगाणु एवं बैक्टिरिया को समाप्त करने में सक्षम है। इसके अलावा, त्वचा की रक्षा करने और इसे सूखने से बचाने के लिए,  इसे टी ट्री ऑयल, मेहंदी के तेल और एलोवेरा के साथ तैयार किया गया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source