'विटामिन के' कर सकता कोविड-19 से सुरक्षित रहने में मदद, रिसर्च में किया गया दावा, जानें Vitamin K के अन्य फायदे
'विटामिन के' कर सकता कोविड-19 से सुरक्षित रहने में मदद, रिसर्च में किया गया दावा, जानें Vitamin K के अन्य फायदे
वैज्ञानिकों का कहना है कि विटामिन के, की पर्याप्त मात्रा की वजह से कोविड इंफेक्शन से सुरक्षा मिल सकती है। कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च इंस्टिट्यूट मास्ट्रिच द्वारा एक आयोजित एक रिसर्च में 134 कोरोना मरीज़ों पर ध्यान दिया गया। इन सभी लोगों को कोरोना इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नीदरलैंड में की गयी इस स्टडी में पाया गया कि ऐसे लोग जिनकी कोरोना की वजह से मृत्यु हुई उनमें विटामिन के की कमी की समस्या थी।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 10, 2020 4:58 PM IST
Vitamin K and Covid-19: वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विटामिन के (Vitamin K) कोविड इंफेक्शन (Covid-19 Infection) से लड़ने में शरीर की क्षमता बढ़ाता है। दरअसल विटामिन के (Vitamin Deficiencey Deficiency) की कमी और कोविड-19 इंफेक्शन की वजह से होनेवाली मृत्यु के बीच संबंध पाए गए हैं। जिसके आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि विटामिन के, की पर्याप्त मात्रा की वजह से कोविड इंफेक्शन से सुरक्षा मिल सकती है। कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च इंस्टिट्यूट मास्ट्रिच द्वारा आयोजित एक रिसर्च में 134 कोरोना मरीज़ों पर ध्यान दिया गया। इन सभी लोगों को कोरोना इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नीदरलैंड में की गयी इस स्टडी में पाया गया कि ऐसे लोग जिनकी कोरोना की वजह से मृत्यु हुई उनमें विटामिन के की कमी की समस्या थी। (Vitamin K and Covid-19 in hindi)
क्या है विटामिन के (Vitamin K benefits) फायदे :
विटामिन के हमारे शरीर के लिए फायदेमंद अन्य विटामिन्स की तरह ही महत्वपूर्ण है। इससे, हमारे लिवर, किडनी और दिल की सेहत बेहतर बनती है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में विटामिन के मदद करता है। (Vitamin K and Covid-19)
कैल्शियम और विटामिन डी की तरह विटामिव के भी हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद है। यह फ्रैक्चर और हड्डियों की कमज़ोरी को दूर करता है।
प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन के का सेवन भ्रूण के विकास में मदद करता है।
इन फूड्स में मिलता है विटामिन क (Food Sources of Vitamin K):
विटामिन-के (Vitamin K Vegetarian Sources ) वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन (Non-Vegetarian Sources of Vitamin K) दोनों प्रकार के भोजन में प्राप्त होता है। इसके लिए आप इन चीज़ों का सेवन कर सकते हैं, जैसे-
दही और डेयरी प्रॉडक्ट्स
बादाम
पालक, हरे मटर, नींबू, गाजर, ब्रोकली (Broccoli benefits), शलजम, पत्तागोभी और चुकंदर आदि सब्ज़ियां विटामिन के का स्रोत हैं।
पोल्ट्री चिकन, अंडा
कीवी, एवोकाडो, अनार जैसे फलों से विटामिन के प्राप्त होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.