Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Vitamin D की कमी के कारण गम्भीर हो सकता है कोविड संक्रमण, इजरायली स्टडी का दावा

एक नयी स्टडी के अनुसार, कोविड संक्रमण की चपेट में आने से पहले पीड़ित व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी का स्तर पर संक्रमण की गंभीरता काफी हद तक निर्भर करती है।

Vitamin D की कमी के कारण गम्भीर हो सकता है कोविड संक्रमण, इजरायली स्टडी का दावा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 4, 2022 5:06 PM IST

कोरोना संक्रमण की गम्भीरता और  पीड़ित व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी के स्तर को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जाता रहा है और कई बार वैज्ञानिकों ने इस विषय से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। इसी बीच एक नयी स्टडी में कहा गया है कि शरीर में विटामिन डी के स्तर का कोविड संक्रमण के कारण होने वाली गंभीर बीमारी और मौत के मामलों का सीधा संबंध है। इस स्टडी का आयोजन किया इजरायल के  बार-एलान यूनिवर्सिटी  (Azrieli Faculty of Medicine of Bar-Ilan University in Safed, Israel) के शोधकर्ताओं ने जिनके अनुसार, कोविड संक्रमण की चपेट में आने से पहले पीड़ित व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी का स्तर पर संक्रमण की गंभीरता काफी हद तक निर्भर करती है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया विटामिन डी की कमी और कोविड संक्रमित व्यक्ति की मौत का भी आपस में संबंध है। इस स्टडी के परिणाम जर्नल  'पीएलओएस वन' में प्रकाशित किए गए है। (Vitamin D Deficiency And Covid Severity)

विटामिन डी की कमी करती है इम्यून सिस्टम को कमजोर

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरूआत के साथ ही एक्सपर्ट्स ने लोगों से विटामिन डी की पर्याप्त खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। जैसा कि विटामिन डी हमारी हड्डियों को सेहतमंद रखने की दिशा में योगदान देती है वहीं, विटामिन डी की कमी कई  ऑटोइम्यून, कार्डियोवस्क्यूलर और संक्रामक बीमारियों का रिस्क भी बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन डी की कमी से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो सकती है। जबकि, पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलने से इम्यूनिटी बढ़ सकती है। अच्छी इम्यूनिटी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिहाज से मददगार साबित हो सकती है। इस नयी स्टडी के दौरान देखा गया कि,

  • जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) देखी गयी, उनके कोविड संक्रमित होने पर गंभीर होने की संभावना 14 गुणा बढ़ गयी है।
  • इसी तरह जिन व्यक्तियों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मौजूद था, उनमें कोरोना संक्रमित होने पर मृत्यु दर मात्र 2.3 प्रतिशत रही।
  • जबकि जिन कोरोना संक्रमितों में विटामिन डी का स्तर कम रहा, उनकी मृत्यु दर 25.6 प्रतिशत रही।

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण

शोध अध्ययन की अगुवाई करने वाले यूनिवर्सिटी के गैलिली मेडिकल सेंटर और एजराइली फैकल्टी ऑफ मेडिसीन के एमिएल डरोर ने कहा कि शोध से पता चला है कि शरीर में विटामिन डी का स्तर सही रखने की जरूरत है। यह उन लोगों के लिए लाभदायक होगा, जो कोरोना संक्रमित हुये हैं। उन्होंने कहा कि विटामिन डी को लेने को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी तथा वैश्विक स्वास्थ्य संगठन एकमत हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

(आईएएनएस)