
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 8, 2021 9:17 AM IST
विटामिन डी की कमी से बढ़ता है मोटापा, ये हैं विटामिन डी की कमी के प्रमुख लक्षण
Vitamin D Deficiency: विटामिन डी हड्डियों और दांतों को हेल्दी रखने के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्व है। विटामिन डी (Vitamin D Benefits) ब्रेन फंक्शन के लिए भी बहुत मददगार है। इसीलिए, डायट में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को नियमित शामिल करने की सलाह दी जाती है। विटामिन डी की कमी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्योंकि इस पोषक तत्व की कमी के चलते कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। इन दिनों कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए भी विटामिन डी की खुराक बढ़ाने की भी सलाह भी दी जा रही है। वहीं, विटामिन डी की कमी के कारण शरीर का मोटापा भी बढ़ सकता है। (Vitamin D Deficiency Risk)
एक नयी स्टडी में कहा गया है कि विटामिन डी की कमी के चलते लोगों का मोटापा बढ़ सकता है। इस स्टडी का दावा है कि विटामिन की पर्याप्त खुराक ना मिल पाने से लोगों के शरीर का वज़न बहुत अधिक बढ़ सकता है। जिससे, वे मोटापे के शिकार हो सकते हैं। (Vitamin D Deficiency and Obesity)
जर्नल 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' में प्रकाशित इस रिसर्च पेपर में मोटापे और विटामिन डी की कमी के बीच सीधा संबंध बताया गया है। दरअसल, इस स्टडी में देखा गया कि जब विटामिन डी की कमी होने लगती है तो शरीर में फैट जमा होने लगता है। जिससे, मेटाबॉलिक रेट पर असर पड़ता है। (Vitamin D Deficiency hazards)
नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में आयोजित इस रिसर्च के लिए जेब्राफिश पर अध्ययन किया गया। स्टडी के लेखकों ने कहा, स्टडी के दौरान विटामिन डी की कमी के कारण हाइपरट्रॉफी और हाइपरप्लेसिया की स्थितियां देखी गयी। साथ ही फैट सेल्स के साइज़ में भी बदलाव हुए। इसके अलावा मेटाबॉलिक डिसॉर्डर के लक्षण माने जाने वाली हाई ट्राइग्लिसराइड्स और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल जैसी समस्याएं देखी गयीं।
मेथी से कम होता है बेली फैट, इस तरह पेट की चर्बी करें कम
वेट लॉस के लिए सही कार्ब्स हैं कारगर, ऐसे प्लान करें अपनी वेट लॉस डायट
पिम्पल्स का आज़माया हुआ उपचार है नीम की पत्तियां, इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी रखती हैं दूर
नहीं हो रहा है वजन कम तो आज से शुरु करें लहसुन का सेवन, वेट लॉस के लिए आज़माएं ये तरीके