ज़्यादा विटामिन डी लेने से नहीं होता कोविड-19 से बचाव, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

इम्यूनिटी (Ways to boost immunity) बढ़ाकर और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing)  जैसे तरीकों से लोगों को कोविड इंफेक्शन से सुरक्षित रहने में मदद की जा सकती है। इसके अलावा डायट और लाइफस्टाइल की मदद से इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना महामारी की चपेट में आने से बचने की भी सलाह दी जा रही है। इसी तरह दावे किए जा रहे हैं कि विटामिन डी का सेवन करने से भी कोरोना से बचा जा सकता है। लेकिन, हाल ही में इस दावे को भ्रामक और कम असरदार बताया गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 25, 2020 5:58 PM IST

Vitamin D and Covid-19: कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) को पूरी तरह से ठीक होने के लिए अभी तक किसी दवा या वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। ऐसे में इम्यूनिटी (Ways to boost immunity) बढ़ाकर और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing)  जैसे तरीकों से लोगों को कोविड इंफेक्शन से सुरक्षित रहने में मदद की जा सकती है। इसके अलावा डायट और लाइफस्टाइल की मदद से इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना महामारी की चपेट में आने से बचने की भी सलाह दी जा रही है। इसी तरह दावे किए जा रहे हैं कि विटामिन डी का सेवन करने से भी कोरोना से बचा जा सकता है। लेकिन, हाल ही में इस दावे को भ्रामक और कम असरदार बताया गया है। (Vitamin D and Covid-19 in Hindi)

विटामिन डी क्या देता है कोविड-19 से सुरक्षा? (Vitamin D and Covid-19 ):

कुछ समय से यह दावा किया जा रहा है कि विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा या अधिक मात्रा में विटामिन डी वाली चीज़ें खाने से कोविड इंफेक्शन से सुरक्षा मिल सकती है। लेकिन, साइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स इस बात को नकार रहे हैं। (Vitamin D and Covid-19 facts) यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटेन से जुड़े प्रोफेसर कोलिन स्मिथ ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि, 'कुछ समय से सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें कही जा रही हैं कि, विटामिन डी की अधिक मात्रा से कोरोना वायरस इंफेक्शन से बचाव होता है। इसी तरह कोविड से पीड़ित लोगों को जल्द ठीक होने में मदद होती है। लेकिन, यह पूरी तरह से भ्रामक बात है और लोग इस ग़लत जानकारी पर भरोसा करने लगे हैं।

विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम होता है कमज़ोर

बीएमजे जर्नल न्यूट्रिशन, प्रीवेन्शन ऐंड हेल्थ आउटलाइन में छपे एक लेख में इस बारे में बात की गयी। जिसमें, ब्रिटेन के साइंटिस्ट ने लिखा, 'जैसा कि लॉकडाउन के दौरान लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसीलिए, ज़्यादातर लोगों को धूप नहीं मिल रही और विटामिन डी की कमी की स्थिति बन रही है। विटामिन डी की कमी से  हड्डियों कमज़ोर हो जाती हैं। इसी तरह विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम भी कमज़ोर हो सकता है।“

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि विटामिन डी और कोविड इंफेक्शन एक-दूसरे से सीधे तौर पर नहीं जुड़े नहीं है। क्योंकि, ऐसा कोई साइंटिफिक तथ्य नहीं है कि, ज़्यादा मात्रा में विटामिन डी का सेवन करने से कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षित रहा जा सकता है। जबकि,  ज्यादा विटामिन डी लेने के स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले खराब असर के सबूत मौजूद हैं, खासकर उनमें जो किडनी फंक्शन की समस्या से ग्रस्त हैं।' (Vitamin D and Covid-19 )

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source