विटामिन A : कम करता है स्किन कैंसर का जोखिम

भारत में स्किन कैंसर के इतने मामले नहीं हैं, जितने विदेशों में मिलते हैं। इससे बचाने के लिए लगातार शोध किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक नए शोध में स्किन कैंसर से बचाव में विटामिन ए की भूमिका का खुलासा हुआ है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 1, 2019 6:23 PM IST

त्‍वचा कैंसर त्‍वचा संबंधी बीमारियों में खतरनाक बीमारी है। स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा सहित स्किन कैंसर को रोकना मुश्किल है। पर अब एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि अगर आपके आहार में विटामिन ए (Vitamin A) की पर्याप्‍त मात्रा है तो आपके लिए त्‍वचा कैंसर का जोखिम 17 प्रतिशत तक कम हो जाता है। उनके मुकाबले जो विटामिन ए के लिए पूरक आहार लेते हैं।

क्‍या कहता है शोध

ब्राउन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर और इस अध्‍ययन के प्रमुख लेखक यूनुंग चो कहते हैं, “ हमारा अध्‍ययन आपको ताजी सब्जियां और फल खाने का एक और कारण उपलब्‍ध करवाता है। हालांकि संतुलित आहार हमारे शरीर की एक जरूरी आवश्‍यकता है। पर अध्‍ययन में अब यह साबित हो गया है कि स्किन कैंसर और स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा जैसी बीमारियों को बचाने में विटामिन ए (Vitamin A) महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है। स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा सहित स्किन कैंसर को रोकना मुश्किल है, लेकिन इस अध्ययन से पता चलता है कि सनस्क्रीन को प्रयोग करने, सन एक्सपोजर को कम करने के साथ ही अगर आप विटामिन ए (Vitamin A) से भरपूर डाइट लेते हैं तो इन बीमारियों का जोखिम 17 फीसदी तक कम हो जाता है।"

क्‍या करता है विटामिन ए (Vitamin A)

विटामिन ए आंखों के लिए एक आवश्‍यक विटामिन माना जाता है। यह पोषक शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाये रखने में मदद करता है जैसे कि त्वचा, बाल, नाखून, ग्रन्थि, दांत, मसूड़े और हड्डी। विटामिन ए की शरीर में कमी होने पर अंधेरे में कम दिखाई देना, जिसे रतौंधी भी कहा जाता है की समस्‍या हो जाती है। इसके अलावा विटामिन ए की कमी से आंखों में आंसू की कमी, आंखें सूख जाना,  त्वचा शुष्‍क हो जाना और स्किन डलनेस सहित बालों की समस्‍याएं भी सामने आ सकती हैं।

विटामिन ए के स्रोत (Vitamin A)

गाजर, चुकंदर, शलजम, शकरकंद, मटर, टमाटर, ब्रोकली, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, धनिया, पीले या नारंगी रंग के फल, गिरीदार फल, आम, तरबूज, पपीता, चीकू, पनीर, सरसों, राजमा और बीन्स में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए अगर आप स्किन या आंखों की समस्‍या से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में विटामिन ए को महत्‍वपूर्ण स्‍थान दें।

Apple benefits in type 2 diabetes : टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद है सेब खाना, जानें इसके फायदे

salt and oil daily intake : तेल और नमक की अधिकता कैसे पहुंचाती है सेहत को नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source