
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : November 17, 2017 10:28 AM IST
पूरा भारत वायु प्रदूषण के कहर से जुझ रहा है विशेषकर राजधानी दिल्ली एनसीआर। हर साल की तरह इस साल भी सर्दी के मौसम के दस्तक देते ही स्मॉग ने पूरे दिल्ली को अपने कब्जे में ले लिया है। स्मॉग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर बड़े-बड़े फिल्मी हस्ती से लकर सोशल मीडिया में फनी ट्वीट्स हो रहे हैं।
लेकिन आज मशहुर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर बहुत ही अहम् मुद्दा उठाया है। उन्होंने #मुझे फर्क पड़ता है’ के जरिये एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है और देशवासियों को ये बताने की कोशिश की है कि अपनी छोटी-छोटी कोशिशों के द्वारा आप दिल्ली के साथ देश को प्रदूषण मुक्त कर सकते हैं। हर देशवासी के एक छोटी कोशिश से एक बड़े क्रांतिकारी कदम का आगाज़ हो सकता है और देश एक सुखद प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लेने का सपना देख सकता है। इसके लिए रूपया-पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। विराट ने वीडियो में बहुत ही आसान टिप्स दिये जो बहुत ही आसानी से लोग कर सकते हैं। जैसे, ऑफिस जाने या किसी काम के लिए बाहर जाने के लिए कार लेने के जगह पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानि बस, लोकल ट्रेन, मेट्रो, ओला, उबर जैसे कैब में कम से कम हफ़्ते में एक या दो दिन सफर करें। जितना हो सके अपने घर में या आस-पास पेड़-पौधा लगायें। यहां तक आप घर में ऐलोवेरा, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट या तुलसी , कड़ी पत्ता का पेड़ लगा सकते हैं जिससे न सिर्फ वायु शुद्ध होता है बल्कि घर इंफेक्शन फ्री भी होता है।
हर देशवासी को इस प्रदूषण मुक्त करने वाले मैच को जीतने के लिए एक जूट होकर योगदान करना पड़ेगा जिससे दिल्ली के साथ पूरा देश प्रदूषण मुक्त हो सके। इस वीडियो को देखें और दूसरो से शयर कीजिये।
Let's plant more trees and to save our environment, it's much needed #MujheFarakPadtaHai Mujhe Farak Padta Hai pic.twitter.com/dBN2W7nOOx
— Mona (@immanabendra) November 16, 2017
वीडियो और चित्र स्रोत: twitter/ Virat kohli
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.