Viral Fever Cases In Delhi-Noida: दिल्‍ली और नोएडा में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं वायरल फीवर के केस, 50% सिर्फ बच्‍चे हैं संक्रमित

Viral Fever In Children: ओपीडी में 50% मामले बच्‍चों में वायरल फीवर के आ रहे हैं। लगभग सभी बच्‍चों में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण (Viral Fever Symptoms In Chlidren) दिख रहे हैं.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 8, 2021 10:36 AM IST

कोरोना महामारी (Corona Pendamic) के बीच वायरल फीवर (Viral Fever) लोगों की कमर तोड़ता हुआ दिख रहा है। दिल्‍ली-नोएडा के लगभग सभी बड़े-छोटे अस्‍पताल वायरल फीवर (Viral Fever In Delhi and Noida In Hindi) से संक्रमित मरीजों से भर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर के अस्‍पताल के ओपीडी (OPDs) में करीब 50 मामले वायरल फीवर के आ रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार, नोएडा के पोस्‍ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्‍ड हेल्‍थ में एक्टिंग डायरेक्‍टर, डॉक्‍टर ज्‍योत्‍सना मदन (Dr Jyotsna Madan, Acting Director, Child PGI, Noida) का कहना है "50% मरीज वायरल फीवर की शिकायत लेकर आ रहे हैं। यह वायरल फीवर है जो हर साल होता है। हमारे अस्‍पताल के ओपीडी में रोज 5-7 केस डेंगू के भी आ रहे हैं।"

मधुकर रेनबो चिल्‍ड्रन हॉस्पिटल में डायरेक्‍टर, जनरल पीडियाट्रिक्स डॉक्‍टर नितिन वर्मा (Dr Nitin Verma, Director, General Pediatrics, Madhukar Rainbow Children Hospital) का कहना है "इस वक्‍त हम वायरल फीवर से जूझ रहे हैं। बच्‍चों में वायरल फीवर (Viral Fever In Children) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओपीडी में 25% मामले बच्‍चों में वायरल फीवर के आ रहे हैं। लगभग सभी बच्‍चों में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं। ज्‍यादातर केस सिंपल वायरल हैं, जबकि कुछ मामलों में H3N2 वायरस भी दिख रहा है जो स्‍वाइन फ्लू (Swine Flu) का एक प्रकार है।"

Monsoon-Related Illnesses in Children

कैसे दिख रहे हैं वायरल फीवर के लक्षण (Viral Fever Symptoms In Hindi)

  • तेज दर्द
  • गले में दर्द
  • शरीर में दर्द
  • खांसी होना
  • कमजोरी होना
  • भूख की कमी

वायरल फीवर होने पर क्‍या करें (What Should Do In Viral Fever)

  • अगर आपको वायरल फीवर के लक्षण दिख रहे हैं तो खुद अपना इलाज करने या दूसरे वायरल फीवर से संक्रमित व्‍यक्ति की दवा न खाएं। सबसे पहले डॉक्‍टर से संपर्क करें।
  • बुखार होने पर खुद को ज्‍यादा से ज्‍यादा हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। क्‍योंकि बुखार होने पर पसीना आना, उल्‍टी होना और बार बार पेशाब आने की दिक्‍कत होती है। ऐसी स्थिति में शरीर में मौजूद पानी निकल जाता है आपको डिहाइड्रेशनहो सकता है।
  • अपनी डाइट में ज्‍यादा से ज्‍यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। हेल्‍दी रहने के लिए बीच बीच में सूप, दलिया, मूंग दाल की खिचड़ी और जूस आदि पीते रहें।
  • कई लोग बुखार में खाना छोड़ देते हैं। दरअसल, बुखार होने पर मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है, जिससे खाने की इच्छा नहीं होती, लेकिन खाना छोड़न से आप कमजोर हो सकते हैं। इसलिए खाते रहें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source