Vicky Kaushal: विक्की कौशल स्पेशल आलू पराठा रेसिपी, जानें क्या है खास

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आजकल भूत फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इंस्टाग्राम में विक्की कौशल ने घर के बने आलू पराठे (Punjabi Aloo Paratha) खाते हुए फोटो शेयर किया है. आलू पराठे के साथ विक्की कौशल दही, सफेद मक्खन और अचार खा रहे हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 25, 2020 1:07 PM IST

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की भूत (Bhoot Part One: The Haunted Ship) मूवी आने वाली है. आजकल विक्की कौशल अपनी पहली हॉरर फिल्म भूत के प्रमोशन में लगे हुए हैं. विक्की कौशल ने उरी और राज़ी जैसी फिल्मों से एक सफल अभिनेता की छवि बना चुके हैं. आने वाली फिल्म भूत के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल कई शहरों का दौरा कर रहे हैं. विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर घर के खाने की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. घर के खाने की तारीफ करते हुए विक्की कौशल ने यह भी बताया कि उनको घर का खान बहुत पसंद है.

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में विक्की कौशल (Vicky Kaushal Instagram) ने लिखा है कि "बहुत दिनों बाद घर का बना खाना (Home Food) खा रहा हूं." विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में आलू पराठा (Aloo Paratha) खाने वाली फोटो शेयर की है. Vicky Kaushal: विक्की कौशल के वो फिटनेस टिप्स जो हैं बहुत ही आसान.

पंजाबी आलू पराठे (Punjabi Aloo Paratha) के साथ सफेद मक्खन, दही और अचार भी इस पोस्ट में दिख रहा है. आलू पराठे का यह कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है...आइए जानते हैं.

आलू पराठा और दही

भारतीय खान-पान (Indian Homemade Foods) में आलू पराठा और दही एक लोकप्रिय हेल्दी नाश्ता है. पंजाबी नाश्ते (Punjabi Breakfast) में आलू पराठे के साथ सफेद मक्खन खाने का चलन भी बहुत ज्यादा है.

सुबह के नाश्ते में आलू पराठा और सफेद मक्खन एक तरह से पूर्ण भोजन है. आलू पराठे के साथ दही खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है. डायटीशियन रुजुता दिवेकर की आलू पराठा रेसिपी.

View this post on Instagram

A meal at Home after ages! ☺️

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

विक्की कौशल ने अपनी पोस्ट में कहा है कि घर का खाना खा रहा हूं. आप भी आलू पराठा के साथ दही और सफेद मक्खन खा सकते हैं. सुबह के समय यह एक अच्छा नाश्ता हो सकता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हफ्ते में एक दिन आलू पराठा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source