योग एक समग्र विज्ञान है : वेंकैया नायडू

नायडू ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कहा, "योग व्यक्ति को जीवन के विभिन्न पहलुओं के बुनियादी सिद्धांत को जोड़ता है।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 21, 2018 1:10 PM IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। नायडू ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कहा, "योग स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और यह एक समग्र विज्ञान है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं के बुनियादी सिद्धांत को जोड़ता है।"

उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इस प्राचीन वैज्ञानिक प्रणाली को धर्म से जोड़ देते हैं।"

उन्होंने कहा कि आज के समय में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए योग को लोगों के दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source