उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के जरिये महिलाओं की स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिहाज से प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष जुलिया मोरले और देश में सैनिटरी नैपकिन को बनाने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप राष्ट्रपति से मुलाकात की। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत उप राष्ट्रपति ने मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के साथ भी मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद उन्होंने कहा, "यह भारत और दुनिया में, हर जगह, लड़कियों और महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली एक बड़ी आवश्यकता की ओर ध्र्यान केंद्रित करती हैं।"
मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष जुलिया मोरले और देश में सैनिटरी नैपकिन को बनाने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात की।
उन्होंने उप राष्ट्रपति को महिलाओं के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी 'विशाल मानवतावादी विश्व यात्रा' के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि या तो सुंदर व्यक्ति होते हैं या फिर कर्तव्यपरायण व्यक्ति, लेकिन यह सौंदर्य और कर्तव्य का मिश्रण है जो किसी को सबसे शक्तिशाली बनाता है।
उन्होंने कहा, "यह है वह बात जो मानुषी छिल्लर द्वारा महिला हितों के लिए अपना समर्थन देने में प्रदर्शित होती है।"
You may like to read
उप राष्ट्रपति वेंकैया ने बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के ज़रिये वूमेन्स हाइजिन को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। साथ ही जानें क्यों हैं मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर हर लड़की के लिए प्रेरणा!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.