
Also Read
Atul Parchure Death News: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आने वाले अभिनेता अतुल परचुरे (Actor Atul Parchure) का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता बीते कई वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी कॉमेडी के लिए पहचान बनाने वाले अतुल परचुरे ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) और अन्य कई टीवी सीरियल्स में दिखायी दे चुके हैं। वह, पिछले एक साल से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 14 अक्टूबर को अतुल का निधन (Atul Parchure death due to cancer) हो गया।
मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए अतुल परचुरे को खूब पसंद किया गया।कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अतुल ने खुलासा किया था कि उनके लिवर में 5 सेमी लम्बा ट्यूमर (Tumor in liver) मिला था।
बीते साल टाइम्स को एक दिए इंटरव्यू में अतुल परचुरे ने बताया कि, उन्हें कैंसर की बीमारी का जब पता चला तो उनके लिए इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल था। अभिनेता ने बताया कि कैंसर की वजह सेउन्हें मानसिक रूप से भी बहुत परेशानी होती है। बीमारी की वजह से रातों की नींद हराम हो गयी थी। वह इलाज की प्रक्रिया और पैसों को लेकर भी हमेशा उदास रहते थे।
अतुल परचुरे ने बताया था कि, नेगेटिव विचारों ने मुझे बुरी तरह से घेर रखा था। कई बार मुझे रातभर नींद नहीं आती थी और मैं इस बात को लेकर परेशान था कि मैं वापस काम पर कब लौट सकता हूं।
वहीं, अतुल परचुरे ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि उन्हें लिवर कैंसर होने के बाद सही इलाज नहीं मिला। गलत इलाज मिलने के कारण उनकी बीमारी और हेल्थ दोनों बिगड़ गयी। उनके लिए ठीक तरीके से बात कर पाना और चल-फिर पाना भी मुश्किल हो गया था। इससे उनकी हेल्थ और प्रोफेशन दोनों पर बुरा असर पड़ा था।
महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde, CM, Maharashtra) और पूर्व मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सहित कई मशहूर हस्तियों ने अपने प्रिय अभिनेता अतुल परचुरे को श्रद्धाजलि देते हुए सोशल मीडिया पर भी संदेश लिखा-
View this post on Instagram