नहीं रहे गजलों के जादूगर भूपिंदर सिंह, लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में हुआ निधन

रिपोर्ट्स के अनुसार भूपिंदर सिंह काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा है। दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह की मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी पत्नी मिताली सिंह द्वारा की गयी।   

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 18, 2022 11:33 PM IST

Veteran Ghazal Singer Bhupinder Singh Passes Away:भारतीय फिल्मों में कई यादगार गीतों को अपनी आवाज देने वाले मशहूर गायक और गजल गायकी में खास पहचान बनाने वाले भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को महानगर मुंबई के एक निजी अस्पताल में भूपिंदर सिंह ने अपनी आखिरी सांसें लीं। उनकी उम्र 82 वर्ष थी। रिपोर्ट्स के अनुसार भूपिंदर सिंह काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा है। दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह की मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी पत्नी मिताली सिंह द्वारा की गयी।

लम्बे समय से ठीक नहीं था स्वास्थ्य

मिताली सिंह द्वारा मीडिया को दी गयी जानकारी के अनुसार, भूपिंदर सिंह कुछ समय से यूरीनरी ट्रैक्ट(Urinary Tract) संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इसके अलावा उनके अन्य कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही थीं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,भूपिंदर सिंह को सप्ताह भर पहले यूरीन इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं,जांच करके बाद उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया। जबकि, यह भी अनुमान लगाया गया है कि उन्हें कोलोन कैंसर था।

बता दें भूपिंदर सिंह अपनी विशेष आवाज़ के लिए मशहूर हैं और उन्होंने  गुलजार (Gulzar) की लिखी कई ऐसी गजलों को अपनी आवाज दी जिन्हें कई दशकों से लोग गुनगुनाते रहे हैं। वहीं, मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन के साथ भी भूपिंदर सिंह के कार्य को बहुत लोकप्रियता मिली।  'दिल ढूढ़ता है फिर वही फुर्सत के रात-दिन..' हो या फिल्म घरौंदा का गीत  'दो दीवाने शहर में..' इन गीतों को अपनी आवाज से भूपिंदर ने और भी खूबसूरत और यादगार बना दिया और उनके गाए गीतों को नयी जनरेशन्स ने खूब पसंद किया।

भूपिंदर सिंह को 'मौसम', 'सत्ते पे सत्ता', 'अहिस्ता अहिस्ता', 'दूरियां', 'हकीकत' और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source