
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2021 9:19 PM IST
Dilip Kumar Hospitalized: हिंदी सिनेमा के महान कलाकार और दिग्गज़ अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar health update) की स्थिति अब स्थिर है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर जलील पारकर ने रविवार शाम को कहा कि, "दिलीप कुमार बाइलेट्रल प्लेयुरल इफ्युजन से पीड़ित हैं और इसीलिए उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है।" वहीं, दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी उनकी तबियत के बारे में सूचना दी गयी। बता दें कि, इस अकाउंट को उनकी पत्नी सायरा बानो मैनेज करती हैं। सायरा बानो ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की भी है। (Dilip Kumar Health update)
Don’t believe in WhatsApp forwards.
Saab is stable. Thank you for your heart-felt duas and prayers. As per doctors, he should be home in 2-3 days. Insh’Allah. — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 6, 2021
बता दें कि, सांस लेने की समस्या के चलते मुंबई (Mumbai) में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मुंबई के पी.डी.हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि, दिलीप कुमार को सांस लेने से जुड़ी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभिनेता की पत्नी और सीनियर बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Bano) ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की।
Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to PD Hinduja Hospital in Mumbai. He was having breathing issues since past few days, says his wife Saira Banu pic.twitter.com/eNn4hfhELL
— ANI (@ANI) June 6, 2021
सायरा बानो ने कहा,"दिलीप साहब को सांस लेने में परेशानी (Breathing Related Issues) हो रही थी। जिसके चलते रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें, रविवार सुबह 8.30 बजे के आसपास मुंबई के खार इलाके (Khar, Mumbai) में स्थित हिंदूजा हॉस्पिटल में में भर्ती किया है”। सायरा बानो ने आगे बता दें कि, “यह एक नॉन-कोविड हॉस्पिटल है। जहां डॉ. नितिन गोखले (Dr. Nitin Gokhale) की देखरेख में ही दिलीप साहब के सारे ज़रूरी टेस्ट कराए जा रहे है और दिलीप कुमार की सेहत का डॉक्टरों की टीम लगातार ध्यान रख रही है।"
Dilip Sahab has been admitted to non-Covid PD Hinduja Hospital Khar for routine tests and investigations. He’s had episodes of breathlessness. A team of healthcare workers led by Dr. Nitin Gokhale is attending to him.
Please keep Sahab in your prayers and please stay safe. — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 6, 2021
सायरा बानो ने लोगों से दिलीप कुमार के लिए दुआ करने की अपील की है कि वरिष्ठ अभिनेता को ईश्वर जल्द से जल्द ठीक करें। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत से ही 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार ने खुद को पूरी तरह आइसोलेट कर लिया था। उनकी पत्नी सायरा बानो उनका पूरा ख्याल रख रही थीं और अभिनेता की सेहत से जुड़ी अपडेट्स अक्सर मीडिया से शेयर करती थीं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.