Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Dharmendra Eye Surgery: बॉलीवुड के लीजेंड्ररी एक्टर और हीमैन के नाम से मशहूर रहे अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की आंखों की एक सर्जरी की गयी है। इस सर्जरी के बाद धर्मेंद्र का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद से ही चर्चा तेज हो गयी है कि आखिर धर्मेंद्र को हुआ क्या है और इतनी जल्दबाजी में उनका ऑपरेशन क्यं किया गया। दरअसल, धर्मेंद्र इस वीडियों में अपनी आंखों पर एक पट्टी बांधे हुए दिखायी दे रहे हैं। यह वीडियो मुंबई के एक अस्पताल के बाहर का है।
एक वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता धर्मेंद्र आंख पर पट्टी बांधे दिखायी दिए। इस वीडियो में रिपोर्टर्स ने धर्मेंद्र से इस पट्टी के बारे में पूछा तो अभिनेता ने मुस्कुराते हुए बताया कि, वे काफी मजबूत हैं और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
View this post on Instagram
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की बाई आंख का ऑपरेशन किया गया है। उनकी आंख का इलाज कॉर्नियल ट्रांसप्लांट प्रक्रिया से किया गया है। इसे आय ग्राफ्टिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें पीड़ित व्यक्ति क डैमेज या कमजोर हो चुके कॉर्निया को हटाया जाता है और उसकी जगह किसी स्वस्थ व्यक्ति के कॉर्निया को ट्रांसप्लांट किया जाता है। आमतौर पर यह सर्जरी उन लोगों में की जाती है जिन्हें धुंधला दिखायी देता है, जिनका कॉर्निया डैमेज हो जाता है या जिनकी नजर बहुत कमजोर हो जाती है। इस सर्जरी में तकरीबन 1-2 घंटे का समय लग सकता है और मरीज को इलाज के बाद घर भी जल्दी भेज दिया जाता है।
कॉर्निया हमारी आंखों का सबसे बाहर दिखने वाला हिस्सा है। यह रोशनी को आंखों तक पहुंचाने का काम करता है और रेटिना तक यह रोशनी पहुंचाकर देखने की प्रक्रिया में मदद करता है। लेकिन, अगर किसी वजह से कॉर्निया डैमेज हो जाता है तो इससे रोशनी ठीक तरह से पहुंच नहीं पाती और आंखों को फोकस करने और ठीक तरह से देख पाने में दिक्कत होती है।
सर्जरी होने के बाद मरीज को पूरी तरह रिकवर होने में 1 साल तक का समय लग सकता है। वहीं, सर्जरी के बाद भी लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ सकता है और मरीज को आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। क्योंकि, सर्जरी के बाद आंखों में सूजन और इंफेक्शन का भी खतरा होता है। वहीं, धूल-मिट्टी और तेज रोशनी की वजह से आंखों को नुकसान हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।