दिग्गज़ हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री शम्मी का निधन हो गया है। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स की नयी जनरेशन के साथ काम कर चुकी शम्मी जी ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। 1931 में मुंबई में जन्मी शम्मी का असली नाम नरगिस रबाड़ी था। लोग उन्हें प्यार से शम्मी आंटी कहते थे। उन्होंने करीब 200 फिल्मों काम किया है। शम्मी ने राज कपूर, मनोज कुमार, शम्मी कपूर और नरगिस जैसे बड़े कलाकारों की फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई। साथ ही फिल्मों में भी उन्होंने मां, दादी और प्यारी आंटी जैसे किरदार भी निभाए हैं।
शम्मी आंटी को इंडस्ट्री के लोग उनकी प्यारी मुस्कान के लिए जानते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शम्मी आंटी काफी समय से बीमार चल रही थीं, सोमवार की रात एक बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया और अब शम्मी आंटी के निधन की ख़बर से फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
शम्मी के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शोक जताया है। बिग बी ने अपने ट्विटर पेज पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि- 'बेहतरीन अदाकारा और परफॉर्मर अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी तबियत लंबे समय से ख़राब चल रही थी। धीरे-धीरे सभी जा रहे हैं।'
T 2735 - Prayers and fond remembrances for Shammi Aunty .. so dear to us as family .. lost to us today ..🙏
some early pictures as a young entrant to films .. and one with Nargis ji at an event ; Shammi Aunty's real name was also Nargis ! pic.twitter.com/pfgzd1Tff3 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 6, 2018
शम्मी ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि टीवी शोज़ में भी एक्टिंग की है। उनके चर्चित शो 'देख भाई देख' को कौन भूल सकता है? 'जबान संभाल के', 'फिल्मी चक्कर' जैसे शो में वे भी नज़र आ चुकी हैं।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Facebook.
Follow us on