Surekha Sikri Death: दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, ब्रेन स्ट्रोक से थीं अस्वस्थ

Surekha Sikri Death: दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन। काफी दिनों से ब्रेन स्ट्रोक से थीं अस्वस्थ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 16, 2021 2:41 PM IST

Surekha Sikri Death in Hindi: दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। सुरेखा सीकरी को बालिका वधू की दादीसा से बखूबी लोग पहचानते हैं। उन्होंने इस सीरियल से खूब सुर्खियां और फैंस का प्यार बटोरा था। तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुकी थीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Veteran actress Surekha Sikri)। बालिका वधू की दादीसा (Dadisa of Balika Vadhu) के नाम से लोकप्रिय सुरेखा सीकरी काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका शुक्रवार को दिल का दौरा (Heart Attack)पड़ने से निधन हो गया। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनकी मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया है।

वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं (Surekha Sikri News) और दूसरे ब्रेन स्ट्रोक (Brain stroke) के कारण जटिलताओं से पीड़ित थीं। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक और 2018 में लकवाग्रस्त स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने 1978 में राजनीतिक ड्रामा 'किस्सा कुर्सी' का से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और फिल्मों, टीवी में 40 साल से भी अधिक समय बिताकर बेहतरीन भूमिकाओं के साथ एक छाप छोड़ी। उन्होंने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी जीता था।

सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता वायु सेना में थे और उनकी मां एक शिक्षिका थीं। उन्होंने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया था। हाल के वर्षों में, उन्होंने बधाई हो और टीवी श्रृंखला बालिका वधू में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रशंसा प्राप्त की थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source