Saira Banu Hospitalized: माइनर हार्ट अटैक के बाद दिग्गज़ अभिनेत्री सायरा बानो अस्पताल में भर्ती, ICU में किया गया शिफ्ट

मिली जानकारी के अनुसार सायरा बानो को ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल  कम होने जैसी  परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्हें सांस लेने से जुड़ी परेशानियां हो रही थी। (Saira Banu Hospitalized)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 1, 2021 6:16 PM IST

Saira Banu Hospitalized: दिग्गज़ फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और बुधवार 1 सितंबर को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो को दिल का दौरा पड़ने  के बाद मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके एक रिश्तेदार ने यह जानकारी दी। जिनके अनुसार सायरा बानो को आया  हार्ट अटैक काफी हल्का था। हालांकि, बुधवार को 77 वर्षीय सायरा बानो को बुधवार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया ।(Saira Banu Hospitalized In Hindi)

पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही ख़राब थी तबीयत

सायरा बानो हिंदी फिल्म के सबसे सम्माननीय अभिनेताओं में शुमार स्वर्गीय दिलीप कुमार की पत्नी हैं। बता दें कि, वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार का निधन 2 महीने पहले ही 7 जुलाई में हो गया था। दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही सायरा बानो मीडिया और ख़बरों से दूर एकांत में रह रही हैं। अब, अचानक से सायरा बानो की ख़राब तबीयत की ख़बरे आने के बाद उनके फैंस और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गयी है।  सायरा बानो के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही सायरा बानो की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। बुधवार को अभिनेत्री को मुंबई के खार इलाके में स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सायरा बानो को ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल  कम होने जैसी परेशानियां भी हो रही हैं। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्हें सांस लेने से जुड़ी परेशानियां हो रही थी।

बता दें कि, पति दिलीप कुमार की म़त्यु के बाद सायरा बानो भावनात्मक रूप से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि दिलीप कुमार के जाने के बाद उनसे जीने का कारण छीन गया है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source