
Also Read
एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस नीतू कपूर, निर्देशक राज मेहता के बाद अब अनिल कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित।
Varun Dhawan & Anil Kapoor corona positive : कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में कोरोना के केसेज बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना से अब तक बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस संक्रमित (Coronavirus in Bollywood) हो चुके हैं। खबर आ रही है कि अब एक्टर वरुण धवन (Actor Varun Dhawan corona positive), अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu kapoor) और निर्देशक राज मेहता (Director Raj Mehta) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों फिल्म 'जुग जुग जियो' की यूनिट का हिस्सा हैं और आउटडोर शूटिंग करने के लिए ये सभी कुछ ही दिनों पहले चंडीगढ़ पहुंचे थे। फिल्मफेयर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शूट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कास्ट और क्रू नवंबर के दूसरे हफ्ते में चंडीगढ़ पहुंचे थे।
हालांकि, इस फिल्म में अन्य दो मुख्य कलाकार अनिल कपूर (Anil kapoor corona positive) और कियारा आडवाणी कोरोना निगेटिव पाए गए थे, लेकिन अब खबर है कि अनिल कूपर भी कोरोना से इंफेक्टेड (COVID-19 Positive Celebrities in Hindi) हो चुके हैं। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने शुक्रवार दोपहर को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, यूनिट के अन्य किसी भी सदस्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) की पुष्टि नहीं हुई है। नवंबर में शूटिंग शुरू होने से पहले सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का कोरोना परीक्षण किया गया था। फिल्म में मनीष पॉल और यूट्यूब सनसनी प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) भी हैं, जो इस भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं।
अमिताभ और अभिषेक बच्चन के अलावा बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित