Advertisement

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राज्य के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है और साथ ही उन्हें विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।

Written By Mukesh Sharma
Updated : June 5, 2026 5:42 PM IST

vaibhav suryavanshi jharkhand govt (ai altered image )

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी खबरों में छाए हुए हैं और आईपीएल खत्म होने के बाद भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी के साहस और कौशल को देखते हुए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ऐलान किया है कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव की उपलब्धियों की सराहना की है और उनका मानना है कि युवाओं को उनसे बहुत प्रेरणा मिल सकती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सूर्यवंशी को उनके प्रदर्शन, साहस और संघर्ष की सराहना करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी कर सकता है।

महज 15 की उम्र में ऐसा प्रदर्शन फिटनेस का प्रतीक

डॉ. इरफान अंसारी ने आगे बताया कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का इस तरह का प्रदर्शन उनकी उनकी फिटनेस, साहस और संघर्ष को दर्शाता है और इसलिए वे चाहते हैं कि उनके राज्य के युवा उनसे प्रेरणा लें। बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, उन्होंने कुल 16 इनिंग खेली, जिससे उनका बैटिंग एवरेज 48.50 रहा।

Advertisement

युवाओं को देंगे फिटनेस और हेल्थ का मैसेज

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आगे ये भी कहा कि उनकी सरकार वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर और उनके साथ काम करके राज्य के युवाओं को फिट और हेल्दी रहने का संदेश देना चाहते हैं। वे युवाओं को फिटनेस और हेल्थ के प्रति जागरूकता लाना चाहते हैं और स्पोर्ट्स कल्चर बढ़ावा देना चाहते हैं ताकि राज्य की जनता को सकारात्मक एक जीवनशैली का संदेश मिले।

Advertisement

AI की तरह बैटिंग करते हैं वैभव

डॉ. इरफान अंसारी ने व्यंगात्मक शब्दों में कहा कि IPL मैं जब मैने वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखा तो उन्होंने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। वैभव सूर्यवंशी AI की तरह बैटिंग करते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि क्रिकेट में इस तरह का खेल उन्होंने आज तक नहीं देखा और इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वे झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का एंबेसडर बनाएंगे और स्मानित भी करेंगे। हालांकि, उन्होंने वीडियो में तिथी की पुष्टि नहीं की है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद रिपोर्ट्स व खबरों पर आधारित है। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी के लिए thehealthsite.com जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।