
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 15, 2022 10:08 AM IST
Dengue vaccine in india: भारत में हर साल डेंगू न जानें कितनों की जान लेता है। हर बार कि तरह इस साल भी डेंगू के मामले भारत के कई अलग-अलग इलाकों में देखे जा रहे हैं। इसी बीच एक राहत की खबर आई है, भारत में में बहुत ही जल्द डेंगू की वैक्सीन तैयार हो सकती है। देश की जानी मानी वैक्सीन निर्माता कंपनी द इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (IIL) इसे बनाने जा रही है और उसे भारत सरकार की तरफ से हरी झंडी भी मिल गई है। बहुत ही जल्द आईआईएल इस टीके के पहले फेज का ट्रायल करने जा रही है। वैसे तो सरकार इस बीमारी से निपटने के लिए लगातार कदम उठा रही है, क्षेत्रों को मच्छर रहित बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फिर भी डेंगू के मामलों पर पूरी तरह से कंट्रोल पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है और ऐसे में भारत को डेंगू के लिए वैक्सीन मिलना किसी तोहफे से कम नहीं होगा। (Dengue in india)
खबरों की मानें तो भारत डेंगू की यह वैक्सीन अमेरिका के सहयोग से बना रहा है। आईआईएल के प्रबंध निदेशक डॉ. आनांद कुमार ने कहा कि आईआईएल को वायरस अमेरिका की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने मुहैया कराया है, जिसकी मदद से वैक्सीन तैयार की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए केंद्रों की पहचान कर ली गई है और अब जल्द ही ट्रायल को शुरू कर दिया जाएगा।
आगे कंपनी के प्रबंधक निदेशक डॉक्टर आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दो साल के भीतर भारत को डेंगू की वैक्सीन मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने एनीमल टेस्ट पूरी कर लिए हैं और अब हमें ह्यूमन ट्रायल की अनुमति भी मिल गई है।
आनंद कुमार कहते हैं कि भारत के पास अभी डेंगू का कोई टीका नहीं है और ऐसे में अगर यह ट्रायल सफल होता है तो एक मील का पत्थर होगा। बता दें कि भारत में हर साल डेंगू से सैंकड़ों को लोगों की मृत्यु हो जाती है, ऐसे में अगर परीक्षण सफल होता है, तो यह भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी।