Vaccine Hesitancy: वैक्सीन लगवाने से हिचकिचा रहे हैं लोग, महामारी पर काबू पाने में बन सकती है यह बड़ी अड़चन, SERUM प्रमुख अदार पूनावाला का बयान

पूनावाला ने बुधवार को कहा कि टीका लेने में झिझक कोविड महामारी पर काबू पाने में अब सबसे बड़ा खतरा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 18, 2021 10:21 AM IST

Vaccine Hesitancy: भारत में लोगों द्वारा कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने के मामले में लोगों के झिझकभरे रवैये को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने एक बड़ा बयान दिया है। पूनावाला ने बुधवार को कहा कि वैक्सीन लेने में झिझक देश में कोविड महामारी पर काबू पाने की राह में अब सबसे बड़ी अड़चन बन सकती है। उन्होंने देश के सभी वयस्कों से जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन लेने  की अपील की।

अदार पूनावाला ने लोगों से किया वैक्सीन लगवाने का आग्रह

सीरम सीईओ पूनावाला ने कहा कि देश में  कोरोना वैक्सीन के  पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए  वैक्सीन उद्योग ने बहुत मेहनत की है और बहुत प्रयास किए हैं। पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, "आज हमारे राज्यों के पास कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ से अधिक डोज़ उपलब्ध हैं। ऐसे में मैं सभी वयस्कों से निवेदन करता हूं कि वे शीघ्र से शीघ्र  वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन लगवाने से हिचकिचाहट ही कोरोना महामारी को नियंत्रित करने की दिशा में  अब सबसे बड़ा खतरा है।"

अब तक दी जा चुकी हैं 114 करोड़ वैक्सीन की खुराकें

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत द्वारा वैक्सीन मैत्री के तहत अक्टूबर 2021 से कोविड वैक्सीन्स के निर्यात का कार्य  फिर से शुरू करने के बाद ऐसी उम्मीद की जा सकती है दवा निर्माता कम्पनी कोवैक्स कोविड के टीकों की सप्लाई भी शुरू करेगी।

बचा दें कि, भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के आदर्श वाक्य के अनुरूप कोविड से लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अक्टूबर से शुरू होने वाली चौथी तिमाही में वैक्सीन मैत्री के तहत टीकों का  निर्यात दोबारा  शुरू किया। भारत ने अप्रैल में कोविड की दूसरी लहर ( Second Wave Of Covid-19 Pandemic) के बीच वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगा दी थी। वहीं, इस बीच, भारत के कोविड 19 टीकाकरण कवरेज ने 114 करोड़ लैंडमार्क को पार कर लिया है। बुधवार को शाम 7 बजे तक 65 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दिए जा चुके थे।

वहीं, भारत में कोरोन वायरस के मामले तेजी से घटते जा रहे हैं। देश में बुधवार को एक दिन में 10,197 नए कोविड मामले और 301 मौतें दर्ज की गईं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source