
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2021 11:03 AM IST
Vaccine for New Coronavirus Strain: कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहे हैं। इस बीच कोरोना वायरस के न्यू स्ट्रेन्स का भी पता चला है और इस बात पर चर्चा भी तेज़ हुई है कि क्या इन नये स्ट्रेन के खिलाफ कोरोना वायरस की वह वैक्सीन्स असरदार रहेंगी जिन्हें, कोविड-19 इंफेक्शन रोकने के लिए विकसित किया गया है। इसी से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है कुछ वैज्ञानिकों ने जिनका दावा है कि ऑक्सफोर्ड –एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित की गयी कोविड वैक्सीन नये स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है। (Vaccine for New Coronavirus Strain)
यह दावा खुद इस वैक्सीन को बनाने वाले वैज्ञानिकों का है जिन्होंने एक स्टडी के बाद यह बात कही है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) ने फार्मा जायंट एस्ट्राजेनेका (Astrazeneca) के साथ मिलकर इस टीके का निर्माण किया है। जिसे ब्रिटेन में वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान लोगों को लगाया भी जा रहा है। अब इन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस के नये स्वरूपों के खिलाफ भी कारगर है और उनसे सुरक्षा दे सकती है। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में ब्रिटेन से ही कोरोना वायरस के नये वेरिएंट (New Variants of Coronavirus) का पता चला था।
इससे पहले फाइजर और मॉडेर्ना जैसी संस्थाओं ने भी दावा किया है उनकी वैक्सीन नये स्ट्रेन के खिलाफ सुरक्षित है। कम्पनी की तरफ से आधिकारिक बयान दिया गया है जिसके अनुसार, ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ब्रिटेन वेरिएंट के खिलाफ असरदार पायी गयी है। इससे पह फाइजर और मॉडेर्न ने भी कहा था कि उनकी वैक्सीन्स, ना केवल कोविड-19 से सुरक्षा देती हैं बल्कि, कोविड-19 संक्रमित लोगों में वायरस का स्तर भी कम करती हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना स्ट्रेन के खिलाफ ऑक्सफोर्ड वैक्सीन कारगर नहीं है।