Vaccine Donation By India: भारत की दरियादिली की दुनियाभर में तारीफ, डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने पीएम मोदी का किया 'शुक्रिया'

Vaccine Donation By India: भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ था, इसके बाद भारत ने बिना देरी के अपने पड़ोसी मुल्कों को वैक्सीन की आपूर्ति शुरू कर दी, जिसकी तारीफ डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने भी की है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 24, 2021 8:18 PM IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की तबाही से पूरी दुनिया प्रभावित है। कोरोना वायरस के कारण अब तक लाखों लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं कोरोना वायरस से लड़ते हुए, भारत और अमेरिका समेत कई देशों ने अपनी वैक्‍सीन भी तैयार कर ली है, जिनका इस्‍तेमाल भी शुरु हो चुका है। जबकि, अधिकांश गरीब मुल्‍क दवाई/वैक्‍सीन की राह निहार रहे हैं। कोरोना महामारी पूरी तरह से समाप्‍त हो इसके लिए भारत ने अलग-अलग देशों को वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराकर बड़ी दरियादिली दिखाई है।

दरअसल, हाल ही में भारत की दो स्‍वदेशी वैक्सीनकोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्‍तेमाल की हरी झंडी मिल चुकी है। जिसके बाद भारत में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया इसके साथ ही भारत सरकार अपने पड़ोसी देशों को भी कोरोना की वैक्सीन की मदद कर रही। भारत की इस दरियादिली की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत के इस कदम का ना सिर्फ स्वागत किया है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया भी बोला है। यही नहीं, ब्राजील ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हनुमान जी से की है!

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने भारत और पीएम मोदी का किया शुक्रिया

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडेहनम ग्रेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'ग्लोबल कोविड-19 रिस्पॉन्स को लगातार समर्थन देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्‍यवाद। मिलकर काम करने, नॉलेज शेयर करने से ही हम इस वायरस को रोक सकते हैं और जिंदगियां बचा सकते हैं।'

ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने भी की खुलकर तारीफ

दो दिन पहले, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (Jair M. Bolsonaro) ने भी वैक्सीन की पहली खेप मिलने के बाद भारत को धन्‍यवाद दिया था। साथ ही उन्‍होंने एक तस्‍वीर भी शेयर की जिसमें हनुमान जी संजीवनी बूटी के बजाए वैक्‍सीन लेकर भारत से ब्राजील जा रहे हैं। ट्वीट में राष्‍ट्रपति ने लिखा, भारत से वैक्सीन पाकर ब्राजील सम्मानित महसूस कर रहा है।

दुनिया के 92 देश पाना चाहते हैं भारत की वैक्‍सीन

एक तरफ जहां, चाइना की बनी कोरोना वैक्सीन पर लोग शक कर रहे हैं तो वहीं भारत में बनी कोरोना वैक्सीन पर दुनिया के 92 देशों ने भरोसा जताया है। खबरों के मुताबिक, अधिकांश देश भारत की वैक्सीन को जल्द से जल्द पाना चाहते हैं। इसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध कर रहे हैं।

दरअसल, भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ था, इसके बाद भारत ने बिना देरी के अपने पड़ोसी मुल्कों को वैक्सीन की आपूर्ति शुरू कर दी, जिसकी तारीफ डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने भी की है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source