Covid Vaccination For Children: जल्द शुरू होगा 18 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण, इन बच्चों को दी जाएगी प्राथमिकता

डीएनए बेस्ड ये वैक्सीन डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाई गई है, अनुमति मिलने से पहले इस वैक्सीन का 3 स्टेज में ट्रायल हुआ था, इसका ट्रायल लगभग 28000 लोगों पर किया गया है, और यह वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ 66% तक प्रभावी है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 26, 2021 11:24 AM IST

बच्चों के लिए लंबे समय से कोरोनावायरस वैक्सीन के आने का इंतजार किया जा रहा है। आज का तीसरी लहर में बच्चों को होने वाले खतरों के डर से लोग लंबे समय से बच्चों के लिए कोविड-19 टीके की मांग कर रहे हैं, जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है।

दरअसल, जायडस कैडिला की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ के लिए मंजूरी मिल गई है, यह वैक्सीन 12 साल से अधिक और 18 साल से कम आयु के बच्चों को लगाई जाएगी यह वैक्सीन तीन डोज वाली होगी। इस वैक्सीन को टीकाकरण अभियान में जल्द शामिल किया जा सकता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सलाहकार समूह के प्रमुख एनके अरोड़ा के अनुसार, जायडस कैडिला की वैक्सीन 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के उन बच्चों को लगाई जाएगी, जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान वयस्कों के वैक्सीनेशन पर भी है, लेकिन जायडस कैडिला वैक्सीन कोमोरबिडिटी वाले बच्चों को पहले दी जाएगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि, जल्दी भारत बायोटेक की बच्चों वाली वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है। यह प्रक्रिया सितंबर महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को जायडस कैडिला की डीएनए बेस्ड वैक्सीन को 12 साल और उससे अधिक आयु के बच्चों को इमरजेंसी यूज़ के लिए मंजूरी मिली थी, इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद देश में अब कोरोना के खिलाफ कुल टीकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. कंपनी के मुताबिक, वार्षिक कोरोनावायरस की करीब 120 मिलियन डोज बनाने की योजना है और अभी से इसका स्टॉक शुरू हो गया है।

डीएनए बेस्ड ये वैक्सीन डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाई गई है, अनुमति मिलने से पहले इस वैक्सीन का 3 स्टेज में ट्रायल हुआ था, इसका ट्रायल लगभग 28000 लोगों पर किया गया है, और यह वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ 66% तक प्रभावी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source