
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 28, 2021 1:33 PM IST
Vaccination for 18 Years and above in India: भारत में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन के थर्ड फेज़ (Third phase of vaccination in India) की शुरूआत 1 मई से होनेवाली है। इस वैक्सीनेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज शाम 4 बजे से शुरू होंगे। बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा 19 अप्रैल को की गयी घोषणा के मुताबिक,18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का 1 मई से टीकाकरण किया जाएगा। (vaccination for 18 years and above)
आज सुबह आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu Mobile App) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण का पंजीकरण आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर आज शाम 4 बजे से शुरु किया जाएगा। साथ ही 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए 1 मई को कितने टीकाकरण केंद्र तैयार हैं, इसके आधार पर राज्य सरकार के केंद्रों और निजी केंद्रों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।
#LargestVaccineDrivepic.twitter.com/dGOxg241y1
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 25, 2021
सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि तीसरे चरण में वैक्सीन लेने वाले लाभार्थियों को पंजीकरण (Registration for Vaccination) कराने के लिए अस्पतालों या वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइन लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।सरकार ने कहा है, "18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए केवल सेल्फ रजिस्ट्रेशन और एडवांस एप्वाइंटमेंट की अनुमति होगी। वॉक-इन की कोई अनुमति नहीं होगी।" (Registrations for Vaccination for 18 Years and above in India )
टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में टीका बनाने वाली कंपनियों द्वारा अपनी मासिक सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी ( Central Drugs Laboratory) की 50 प्रतिशत खुराक भारत सरकार (GOI) को आपूर्ति कराई जाएंगी और शेष 50 प्रतिशत खुराक (Covid-19 Vaccine Supply) की आपूर्ति राज्य सरकार और बाजारों में कराई जाएंगी।
सभी टीकाकरण राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम (Covid Vaccinations Drive in India) का हिस्सा होंगे और सभी के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
(स्रोत--आईएएनएस,एमएसबी/एएसएन)