Vaccination During Pregnancy: गर्भावस्था में कोरोना की वैक्सीन लगवाना है मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित , एक्सपर्ट्स ने दी वैक्सीनेशन की सलाह

विशेषज्ञों ने कहा है कि जब तक गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक तीसरी लहर से लड़ाई अधूरी ही रहेगी । (Vaccination during Pregnancy in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 17, 2021 10:49 AM IST

Vaccination during Pregnancy : कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus in India) के प्रभाव को कम करने के लिए देश में वैक्सीनेशन पर ज़ोर दिया जा रहा है। कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए ना केवल लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है बल्कि, कोविड वैक्सीन से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए जागरूकता भी फैलायी जा रही है, ताकि जो लोग किसी डर या गलत जानकारी की वजह से कोरोना वायरस की वैक्सी न नहीं ले रहे हैं, वह भी टीकाकरण कराएं। वहीं, लेकिन, प्रेगनेंसी में टीकाकरण को लेकर अभी तक लोगों के मन में कई तरह का डर और विचार हैं। इस बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि जब तक गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक तीसरी लहर से लड़ाई अधूरी ही रहेगी । (Vaccination during Pregnancy in hindi)

प्रेगनेंट और न्यू मदर्स के लिए सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन

वहीं, भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से प्रेगनेंट महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लगवाने से जुड़ी गाइडलाइन्स (Guidelines for vaccination during pregnancy) भी जारी कर दी गयी हैं। इसके अलावा मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि कोरोना की वैक्सीन गर्भवती महिला और उनके गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए पूरी तरह सेफ। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि कोविड टीकाकरण गर्भवती महिलाओं के लिए भी आवश्यक है। मिनिस्ट्री की तरफ से जारी गाइडलाइन्स में कहा गया है कि  कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित है और टीका लेने वाले अन्य लोगों की तरह ही गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी जटिलताओं से सुरक्षित रखती है। (Vaccination during Pregnancy is safe says experts )

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source